Chhattisgarh
Vacancy : सरकारी नौकरी ढूंढ रहे है, आवास एवं पर्यावरण विभाग में है आपके लिए चांस, 96 पदों पर होगी भर्ती प्रक्रिया जल्द

रायपुर। Vacancy : छत्तीसगढ़ शासन आवास एवं पर्यावरण विभाग मंत्रालय नवा रायपुर द्वारा अटल नगर विकास प्राधिकरण में रिक्त विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया की जा रहीहै. योग्य युवक-युवतियों के लिए सरकारी नौकरी के लिए यह सुनहरा अवसर है कि इसके लिए प्रयासरत रह कर अपने लिए बढिय़ा जॉब पा सकते हैं.
Vacancy : बता दें कि विभाग के अंतर्गत 96 पदो में भर्ती की प्रक्रिया छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल के माध्यम से आयोजित की जाएगी. व्यावसाकिय परीक्षा मंडल द्वारा विज्ञापन जारी होने के बाद व्यापम के वेबसाईट पर ऑनलाईन आवेदन किया जा सकेगा.
Vacancy : निम्न पदों में होगी भर्ती – (96 कुलपद )
क्रमांक | पदनाम | वेतन लेवल | पदों की संख्या |
1 | प्रबंधक वित्त एवं लेखा | 12 | 02 |
2 | प्रबंधक जनसम्पर्क | 12 | 01 |
3 | सहायक अभियंता सिविल | 12 | 08 |
4 | सहायक अभियंता विद्युत् | 12 | 01 |
5 | सहायक अभियंता यांत्रिकी | 12 | 01 |
6 | सहायक अभियंता आईटी | 12 | 01 |
7 | सहायक योजनाकार | 12 | 04 |
8 | सहायक प्रोग्रामर | 09 | 03 |
9 | सहायक प्रबंधक वित्त एवं लेखा | 09 | 02 |
10 | उप अभियंता सिविल / लो . स्व . या. | 08 | 21 |
11 | उप अभियंता यांत्रिकी | 08 | 01 |
12 | उप अभियंता आईटी कम्प्यूटर साइंस | 08 | 01 |
13 | शीघ्रलेखक हिंदी / अंग्रेजी | 07 | 13 |
14 | लेखापाल | 06 | 03 |
15 | सहायक मानचित्रकार | 06 | 04 |
16 | अनुरेखक | 04 | 04 |
17 | सहायक ग्रेड 03 | 4 | 26 |
