
बिहार | Crime News : बिहार में इन दिनों कानून व्यवस्था चरमराई हुई नजर आ रही है। अपराधी बेखौफ होकर खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अब भोजपुर जिले के आरा शहर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां महज 1 लीटर दूध के लिए हुए विवाद में दो लोगों की हत्या कर दी गई। Crime News
घटना रविवार सुबह भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में हुई। दूध को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू हो गई। इस फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से एक पिस्टल बरामद किया।
READ MORE : CG Accident : दर्दनाक सड़क हादसे में 15 फीट हवा में उछली BJP नेत्री की बेटी, मौत का वीडियो आया सामने..3 दोस्त गंभीर घायल
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। Crime News
पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह करीब 9 बजे सेमरा और बेलगांवा गांव के बीच दूध को लेकर विवाद शुरू हुआ। पहले गाली-गलौज हुई और फिर बात गोलीबारी तक पहुंच गई। इस फायरिंग में प्रेम सिंह (बेलगांवा गांव) और धर्मेंद्र राय (सेमरा गांव) की मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। Crime News