MI vs LSG IPL 2025 : आज लखनऊ के सामने होंगे मुंबई के महारथी, ऋषभ और रोहित पर फैंस की निगाने, जानें हेड टू हेड आंकड़े और संभावित प्लेइंग-11…

नई दिल्ली। MI vs LSG IPL 2025 : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में आज का मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है, जब मैच नंबर 16 में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। दोनों ही टीमें इस सीजन अब तक ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाई हैं, ऐसे में जीत की पटरी पर लौटने के लिए आज का मैच अहम होगा।
MI vs LSG IPL 2025 : मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा की फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। तीन मैचों में वह क्रमशः 0, 8 और 13 रन बनाकर आउट हुए हैं। हालांकि, रोहित का लखनऊ के खिलाफ पिछला रिकॉर्ड उत्साहजनक है। पिछले सीजन में उन्होंने इसी टीम के खिलाफ 38 गेंदों में 68 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। फैंस को उम्मीद है कि ‘हिटमैन’ आज फॉर्म में लौट सकते हैं।
Read More : MI vs LSG IPL 2025 : आज लखनऊ के सामने होंगे मुंबई के महारथी, ऋषभ और रोहित पर फैंस की निगाने, जानें हेड टू हेड आंकड़े और संभावित प्लेइंग-11…
MI vs LSG IPL 2025 : अगर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो लखनऊ का पलड़ा भारी नजर आता है। दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें से 5 में लखनऊ ने बाजी मारी है जबकि मुंबई को सिर्फ एक जीत मिल सकी है।
MI vs LSG IPL 2025 : मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां मौसम साफ रहने की संभावना है। तापमान लगभग 29 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है और बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे मैच बिना किसी रुकावट के संपन्न होने की उम्मीद है।
MI vs LSG IPL 2025 : दोनों टीमों ने अब तक तीन-तीन मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें एक-एक जीत और दो-दो हार मिली है। यानी आज का मैच उनके लिए टर्निंग पॉइंट बन सकता है। फैंस की नजर जहां रोहित की बल्लेबाजी पर रहेगी, वहीं लखनऊ अपने मजबूत रिकॉर्ड को दोहराने की कोशिश करेगी।
Read More : Gold Rates Today : सोने के दाम में आई मामूली गिरावट, चांदी भी 2900 रूपए हुई सस्ती, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का रेट…
MI vs LSG IPL 2025 : संभावित प्लेइंग इलेवन
लखनऊ सुपर जायंट्स : ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, दिग्वेश सिंह राठी, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, रवि बिश्नोई.
मुंबई इंडियंस : रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, अश्वनी कुमार, विग्नेश पुथुर.