UP News: संभल जाने की कोशिश में यूपी बॉर्डर पर रोके गए राहुल और प्रियंका गांधी, बीजेपी ने कही ये बड़ी बात
UP News: संभल जाने की कोशिश में यूपी बॉर्डर पर रोके गए राहुल और प्रियंका गांधी, बीजेपी ने कही ये बड़ी बात

UP News:नई दिल्ली/लखनऊ। संभल की शाही जामा मस्जिद के सर्वे के बाद वहां भड़की हिंसा के पीड़ितों से मिलने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी तथा वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस ने यूपी बॉर्डर पर रोक लिया। इस घटना पर मंगलवार को संसद में भी चर्चा हुई।
UP News: इससे पहले, सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और उनके अन्य नेताओं को पुलिस प्रशासन ने संभल जाने से रोका। इसी तरह, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी (सपा) के एक प्रतिनिधिमंडल को भी लखनऊ में ही रोक दिया गया। संभल प्रशासन ने बाहरी लोगों के यहां आने पर पाबंदी लगा रखी है।
UP News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी राजनीति चमकाने के लिए झूठी नौटंकी कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकारें “एक हैं तो सेफ हैं” के संकल्प के साथ सुशासन की मिसाल प्रस्तुत कर रही हैं। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी में भाजपा सरकार ने दंगा मुक्त प्रदेश बनाने का सपना साकार किया है, जिसे सपा और कांग्रेस हजम नहीं कर पा रही हैं।
UP News: मौर्य ने आगे कहा कि संभल में न्यायालय के आदेश से शांतिपूर्ण सर्वे हुआ, लेकिन सपा नेताओं की वर्चस्व की लड़ाई में लोगों की जानें गईं। जब सपा का ड्रामा खत्म हुआ, तो अब कांग्रेस ने अपनी राजनीति शुरू कर दी है। उन्होंने यह भी कहा कि इन पार्टियों को प्रदेश और देश के विकास से ज्यादा मुसलमानों के वोटों की चिंता है, और जनता यह सब देख रही है।
READ MORE: Big Breaking : पूर्व डिप्टी CM पर जानलेवा हमला, आसपास मौजूद लोगों ने बचाई जान, मचा हड़कंप…