UP Dulhan Video : गाड़ी और हेलीकॉप्टर नहीं, दर्जन भर बुलडोजरों के साथ हुई दुल्हन की विदाई
UP Dulhan Video : गाड़ी और हेलीकॉप्टर नहीं, दर्जन भर बुलडोजरों के साथ हुई दुल्हन की विदाई

UP Dulhan Video : उत्तर प्रदेश के झांसी से एक अनोखी विदाई का मामला सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। आमतौर पर आपने दुल्हन की विदाई में हेलीकॉप्टर या लग्जरी कारों का काफिला देखा होगा, लेकिन यहां विदाई के काफिले में दर्जनभर बुलडोजर शामिल हुए। यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग इसे देखकर चौंक रहे हैं।
UP Dulhan Video : जानकारी के अनुसार, यह घटना झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के आजाद नगर में हुई, जहां 20 फरवरी को मुन्नीलाल यादव के छोटे बेटे राहुल यादव की शादी करिश्मा से हुई थी। जब विदाई का समय आया, तो दुल्हन के दरवाजे पर बुलडोजरों का एक काफिला पहुंच गया, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए और समझने लगे कि शायद कोई कार्रवाई होने वाली है। लेकिन बाद में यह स्पष्ट हुआ कि ये बुलडोजर किसी एक्शन के लिए नहीं, बल्कि दुल्हन की विदाई के लिए आए थे। यह सुनकर वहां मौजूद लोग खुशी और उत्सुकता से भर गए और इस खास पल को कैमरे में कैद करने लगे।
READ MORE : Road Accident : कंटेनर ने कई गाड़ियों को रौंदा, घटना स्थल पर मच गई चीख-पुकार
UP Dulhan Video : बुलडोजरों का काफिला सड़क पर जैसे ही निकला, लोग वीडियो बनाने लगे और तस्वीरें लेने लगे। इस शादी को अब ‘बुलडोजर वाली शादी’ के नाम से जाना जा रहा है। दूल्हे के चाचा रामकुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश में बाबाजी का बुलडोजर काफी मशहूर है, और उनके पास भी कई बुलडोजर हैं। इसलिए इस शादी को यादगार बनाने के लिए उन्होंने यह खास विदाई का आयोजन किया।
UP Dulhan Video : दूल्हा राहुल और दुल्हन करिश्मा दोनों इस अनोखी विदाई से खुश थे। राहुल ने कहा कि परिवार के कहने पर उन्होंने बुलडोजरों को विदाई का हिस्सा बनाया, और करिश्मा ने भी इसे बहुत अच्छा और रोमांचक अनुभव बताया। इस अनूठी विदाई ने झांसी के लोगों के बीच इस शादी को हमेशा के लिए यादगार बना दिया।