unique wedding : छह सगे भाइयों ने 6 सगी बहनों से की शादी, अनोखी शादी, दहेज और….. देखें शादी का वीडियो
unique wedding : छह सगे भाइयों ने 6 सगी बहनों से की शादी, अनोखी शादी, दहेज और..... देखें शादी का वीडियो

unique wedding : पाकिस्तान में एक अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में 6 सगे भाइयों ने 6 सगी बहनों से शादी की। खास बात यह है कि इस शादी में न तो एक रुपया दहेज लिया गया और न ही किसी प्रकार का फालतू खर्च किया गया। इस साधारण और सादगी से भरे विवाह समारोह ने सभी को चौंका दिया है।
6 بھائیوں کی ایک ہی دن 6 بہنوں کے ساتھ شادیاں ۔ انوکھی روایت قائم کر دی#MassMarriage #IjtemaiShadi #MassWedding #Jahez #WeddingCeremony #ViralVideo #Multan pic.twitter.com/cutjkJeRDN
— UrduPoint اردوپوائنٹ (@DailyUrduPoint) December 31, 2024
unique wedding : यह शादी पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बन चुकी है। इस अनोखी शादी का आयोजन केवल 100 मेहमानों की उपस्थिति में बेहद सादगी के साथ किया गया। शादी के लिए कोई बड़बोला खर्च नहीं किया गया, और न ही दहेज की कोई मांग की गई।
unique wedding : कैसे हुई यह अनोखी शादी?
unique wedding : इस शादी के आयोजन के लिए भाइयों ने लंबे समय तक इंतजार किया, क्योंकि सबसे छोटे भाई की उम्र बालिग होने तक शादी नहीं की जा सकती थी। बड़े भाई ने यह निर्णय लिया था कि सभी 6 भाई एक ही दिन शादी करेंगे। उनका मानना था कि लोग शादियों के लिए कर्ज लेते हैं या अपनी ज़मीनें बेच देते हैं, जबकि वे चाहते थे कि बिना किसी कर्ज के बोझ के भी एक शादी को यादगार बनाया जा सकता है।
unique wedding : इसके बाद भाइयों ने ऐसा परिवार चुना, जहां 6 सगी बहनें थीं। परिवार से संपर्क किया गया और सहमति मिलने के बाद शादी तय की गई। इस साधारण विवाह समारोह में कुल खर्च लगभग 30,000 रुपये था, जबकि पाकिस्तान के अनुसार इसका कुल खर्च 1 लाख रुपये आया। इस अनोखी शादी ने महंगी शादियों को एक बड़ी चुनौती दी है, और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जहां लोग इस पहल की सराहना कर रहे हैं।