NationalChhattisgarhPolitical

Union Minister Prahlad Joshi : रायपुर पहुंचें केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, प्रेस वार्ता को किया संबोधित, गिनाई बजट की ये उपलब्धियां

Union Minister Prahlad Joshi : रायपुर पहुंचें केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, प्रेस वार्ता को किया संबोधित, गिनाई बजट की ये उपलब्धियां

रायपुर। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी (Union Minister Prahlad Joshi) रायपुर पहुंचें हैं। यहां उन्होंने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय बजट 2025 की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि, इस बजट को खासतौर पर मध्यम वर्गीय परिवारों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। सरकार का मानना है कि इससे आर्थिक विकास को तेज गति मिलेगी और देश तेजी से तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ेगा।

Read More : CG NEWS :अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान, घर के अन्दर मयार में ही फंदे लगाकर झूला

गिनाई बजट की ये उपलब्धियां

  • मध्यम वर्ग को राहत: इस बजट में मध्यम वर्ग को विशेष रूप से फोकस किया गया है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
  • सरकार ने किसानों को ध्यान में रखते हुए धान-धन्य योजना का विस्तार किया है, जिससे उन्हें सीधा लाभ मिलेगा।
  • पेटेंट कराने वालों की संख्या बढ़ाने के लिए नई योजनाएं लाई गई हैं।
  • पहले जहां क्रेडिट गारंटी 5 करोड़ तक थी, अब इसे बढ़ाकर 10 करोड़ कर दिया गया है।
  • सरकार के अनुसार 92% लोगों को अब बजट के तहत कोई टैक्स नहीं देना होगा।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button