
नई दिल्ली | True Love Story : दिल्ली से एक अनोखी लेकिन भावुक कर देने वाली प्रेम कहानी सामने आई है, जो अब एक कड़वे मोड़ पर आकर टूटने के कगार पर है। यह कहानी दो फुफेरी बहनों रोशनी (बदला हुआ नाम) और दिशा (बदला हुआ नाम) की है, जो एक-दूसरे के प्यार में इस कदर डूबीं कि उन्होंने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं और चार साल तक एक साथ लिव-इन में रहीं। लेकिन अब उनका रिश्ता दरक गया है और रोशनी न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस के पास पहुंच गई है।
True Love Story रोशनी नई दिल्ली के सरिता विहार की रहने वाली है, जबकि दिशा उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भमोरा थाना क्षेत्र की निवासी है। दोनों रिश्ते में फुफेरी बहनें हैं। प्यार में पड़ने के बाद उन्होंने समाज के बंधनों से परे जाकर दिल्ली में एकसाथ रहने का फैसला किया। दोनों ने पति-पत्नी की तरह जीवन बिताया और अपने समलैंगिक रिश्ते को मजबूती से निभाया।
चार साल तक सब कुछ ठीक चला, लेकिन कहानी में मोड़ तब आया जब दिशा की ज़िंदगी में एक युवक की एंट्री हुई। रोशनी का कहना है कि दिशा अब उस लड़के से प्रेम करने लगी है और उसी के चलते उसने न सिर्फ रोशनी को छोड़ दिया, बल्कि उसके साथ दुर्व्यवहार भी किया।
READ MORE : BREAKING NEWS : आम आदमी को लगा महंगाई का तगड़ा झटका! LPG सिलेंडर के दामों में 50 रुपये की बढ़ोतरी, जानें क्या हैं नए रेट
True Love Story रोशनी ने बरेली एसएसपी कार्यालय पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई। उसका आरोप है कि दिशा ने उसके विश्वास का गलत फायदा उठाया। चार सालों में इलाज के बहाने दिशा ने उससे करीब तीन लाख रुपये ले लिए। इतना ही नहीं, 9 मार्च को रोशनी की गैरमौजूदगी में दिशा ने उसके दो मोबाइल, दो सोने की अंगूठियां और दो जोड़ी कुंडल लेकर चुपचाप बरेली लौट गई।
इस घटना के बाद से रोशनी मानसिक रूप से बेहद आहत है। वह बरेली पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है। उसका कहना है कि उसने दिशा से सच्चा प्यार किया था और वह उसे कभी धोखा नहीं देना चाहती थी। लेकिन दिशा ने उसके साथ विश्वासघात किया और अब उसे अकेला छोड़ दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और दिशा से पूछताछ की तैयारी की जा रही है। True Love Story