
नई दिल्ली | Rape Case : हरियाणा के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली और सिंगर रॉकी मित्तल की मुश्किलें बढ़ गई है। हिमाचल प्रदेश के कसौली थाने में दोनों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है, यह मामला 13 दिसंबर 2024 को दर्ज किया गया। Rape Case पीड़िता ने आरोप लगाया है कि हिमाचल प्रदेश के कसौली के एक होटल में जबरन शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। Rape Case
READ MORE: CG Crime : 4 साल से फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पीड़िता को भगा कर ले जाने में किया था सहयोग
पीड़िता ने आरोप लगाया कि बीजेपी नेता मोहन लाल बड़ौली ने उसे सरकारी नौकरी दिलाने और सिंगर रॉकी मित्तल ने अपनी एल्बम में एक्ट्रेस बनाने का झांसा दिया था। दोनों ने कसौली के होटल में बुलाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए कमरे से बाहर निकाल दिया। इस दौरान उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भी बना ली गई। Rape Case
READ MORE: CG Crime : घरेलू विवाद के चलते डंडे से पीट-पीटकर पति को उतारा मौत के घाट, आरोपी पत्नी गिरफ्तार
झूठे केस में फंसाने की कोशिश
पीड़िता ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल और हरियाणवी सिंगर रॉकी मित्तल पर आरोप लगाते हुए कहा कि करीब दो माह पहले उसे फिर से डरा-धमकाकर पंचकूला बुलाया और हमारे खिलाफ झूठा केस करने की कोशिश की। हमें फंसाने की कोशिश की गई। Rape Case
READ MORE: Weather Alert : कल से मौसम दिखाएगा कड़े तेवर, राज्य में हफ्ते भर होगी भारी बारिश, चेतावनी जारी…
DSP बोले- पुलिस ने दोनों से की पूछताछ
DSP परवाणू मेहर ने मामले को लेकर कहा कि हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल से पुलिस पूछताछ कर चुकी है। पीड़िता ने कहा है कि उसके साथ दुष्कर्म की वारदात कसौली में हुई है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। Rape Case