CG News : प्रदेश के इस जिले में मंडराया जल संकट का खतरा! जिला प्रशासन ने घोषित किया जलाभाव ग्रस्त क्षेत्र, बोरवेल पर लगी रोक

बिलासपुर। CG News : बिलासपुर जिले में जल संकट ने गंभीर रूप ले लिया है। जिले के सूखते जल स्रोत और लगातार गिरते भूजल स्तर ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर अवनीश शरण ने जिले को ‘जलाभाव ग्रस्त क्षेत्र’ घोषित कर दिया है।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जिले में तत्काल प्रभाव से नए बोरवेल की खुदाई पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाता है। इसके साथ ही जल स्रोतों के अनावश्यक और अत्यधिक दोहन पर भी रोक लगा दी गई है। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
Read More : CG NEWS : कब बनेगी तोलगे सड़क पूछ रही जनता, जर्जर सड़क से परेशान, 35 सालों से सड़क की दूरदर्शा पर आंसु बहा रहे ग्रामीण
CG News : एसडीएम को सौंपी ज़िम्मेदारी
कलेक्टर शरण ने जिले के सभी अनुभागों में इस आदेश के प्रभावी क्रियान्वयन की जिम्मेदारी संबंधित एसडीएम को सौंपी है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि न तो नए बोरवेल खोदे जाएं और न ही किसी जल स्रोत का अवैज्ञानिक तरीके से उपयोग किया जाए।