EntertainmentNational

Top 10 Trending Movie : नेटफ्लिक्स पर ये 10 फिल्में कर रही ट्रेंड, विकी कौशल की छावा बनी नंबर वन, देखें पूरी लिस्ट…

मुंबई। Top 10 Trending Movie : भारतीय दर्शकों की पसंद लगातार बदल रही है और इसका सीधा असर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखने को मिल रहा है। इस हफ्ते नेटफ्लिक्स इंडिया की टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट सामने आई है, जिसमें साउथ फिल्मों का दबदबा कायम है। वहीं, विकी कौशल की ऐतिहासिक फिल्म ‘छावा’ ने पहला स्थान हासिल कर दर्शकों का दिल जीत लिया है।

Top 10 Trending Movie : जानिए कौन-कौन सी फिल्में बना रही हैं नेटफ्लिक्स पर धूम:

छावा
विकी कौशल की इस पीरियड ड्रामा फिल्म ने सबसे ज्यादा व्यूज़ के साथ टॉप पोजीशन हासिल की है। IMDb रेटिंग: 7.6

कोर्ट स्टेट वर्सेस अ नोबडी (तेलुगु)
एक इंटेंस कोर्टरूम ड्रामा जिसने आलोचकों और दर्शकों दोनों को प्रभावित किया है। IMDb रेटिंग: 8.0

Read More : Stock Market : फिर डगमगाया शेयर बाजार, शुरुआती बढ़त के बाद फिसला सेंसेक्स, निफ्टी भी कमजोर…

Top 10 Trending Movie : पेरुसु (तमिल)
हल्के-फुल्के हास्य और दिल छू लेने वाले रिश्तों की कहानी है ‘पेरुसु’। IMDb रेटिंग: 6.8

टेस्ट (तमिल)
एक अनोखी स्पोर्ट्स थ्रिलर जो असफलता और आत्मविश्वास के बीच की जद्दोजहद दिखाती है। IMDb रेटिंग: 5.1

देवा
शाहिद कपूर की एक्शन और इमोशंस से भरपूर इस फिल्म ने फैंस को बांधे रखा है। IMDb रेटिंग: 6.8

Top 10 Trending Movie : ड्रैगन (तमिल)
साउथ की इस दिलचस्प कॉमेडी-ड्रामा ने लाइट मोमेंट्स और सामाजिक संदेश का बेहतरीन मेल दिखाया है। IMDb रेटिंग: 7.9

Read More : BREAKING NEWS : IPL में सट्टा खिला रहे खाईवाल गिरफ्तार, 2 मोबाइल और 9 लाख रुपए जब्त

ऑफिसर ऑन ड्यूटी (मलयालम)
सस्पेंस और जिम्मेदारी के बीच उलझे एक पुलिस अफसर की कहानी है ये फिल्म। IMDb रेटिंग: 7.5

क्रावेन द हंटर (हॉलीवुड)
मार्वल यूनिवर्स की यह एंटी-हीरो स्टोरी भारत में भी खूब देखी जा रही है। IMDb रेटिंग: 5.5

Top 10 Trending Movie : व्हाइट हाउस डाउन (हॉलीवुड)
पुरानी मगर दमदार एक्शन फिल्म फिर से ट्रेंड में आ गई है। IMDb रेटिंग: 6.3

पुष्पा 2 (तेलुगु)
अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर भी बवाल मचा रही है। IMDb रेटिंग: 6.1

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button