BusinessNational

Stock Market : गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी हरियाली, जानिए सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन क्या है सेंसेक्स और निफ्टी का हाल?

मुंबई। Stock Market : शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन की शुरुआत लाल निशान के साथ हुई, लेकिन कुछ ही समय बाद बाजार में रिकवरी देखने को मिली। बीते दिन अमेरिकी बाजार ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुआ, जबकि एशियाई बाजारों में मजबूती देखी गई।

Read More : Stock Market : शेयर बाजार की दमदार शुरुआत, सेंसेक्स 450 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,000 के पार

सुबह 9:15 बजे, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स करीब 112.34 अंक यानी 0.15% की गिरावट के साथ 76,235.72 अंक पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 23.55 अंक यानी 0.10% की गिरावट के साथ 23,167.10 अंक पर खुला।

Stock Market : शुरुआती गिरावट के बाद बाजार में लौटी चमक
शुरुआती कमजोरी के बाद भारतीय शेयर बाजार में तेजी लौट आई। सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स 232.82 अंक यानी 0.30% की बढ़त के साथ 76,580.88 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, निफ्टी 72.30 अंक यानी 0.31% की तेजी के साथ 23,262.95 अंक तक पहुंच गया।

Read More : Stock Market : लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी में जबरदस्त बढ़त, जाने प्रमुख स्टॉक्स के हाल…

 

Stock Market : किन सेक्टर्स में दिखी हलचल?

  • बैंकिंग और आईटी सेक्टर में मजबूती दिखी, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला।
  • मेटल और ऑटो सेक्टर में हल्की गिरावट रही।
  • फार्मा और एफएमसीजी सेक्टर ने स्थिर प्रदर्शन किया।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button