Bilaspur News: सरकारी कर्मचारियों के लिए कलेक्टर की अच्छी पहल, अब इस दिन कर्मचारियों-अधिकारियों की समस्या दूर करने लगेगा जनदर्शन
Bilaspur News: सरकारी कर्मचारियों के लिए कलेक्टर की अच्छी पहल

Bilaspur News: बिलासपुर: कलेक्टर अवनीश शरण ने अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर मंगलवार को जनदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया। बिलासपुर में शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अब हर सप्ताह जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा। यह जनदर्शन प्रत्येक मंगलवार को शाम 4 से 5 बजे तक कलेक्टर अवनीश शरण के नेतृत्व में होगा। कलेक्टर ने टीएल की बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए।
Bilaspur News: काफी संख्या में कर्मचारी अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर परेशान रहते हैं, इसलिए उनकी समस्याओं का सुलझाव व्यवस्थित तरीके से करने के लिए यह जनदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसमें कर्मचारियों की विभागीय समस्याओं और व्यक्तिगत मुद्दों की सुनवाई की जाएगी।
Bilaspur News: सेवानिवृत्त कर्मचारी भी इस जनदर्शन का लाभ उठा सकेंगे और कलेक्टर से मिलकर अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं। कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए समय देने और समुचित समाधान की कलेक्टर की पहल को अधिकारी-कर्मचारी संगठनों ने सराहा है।