Aaj Ka Rashifal 8 December 2024 : मेष से लेकर मीन राशि वालों का जाने कैसा रहने वाला है आज का दिन? पढें पूरी Rashifal

रायपुर । Aaj Ka Rashifal 8 December 2024 : ग्रह -नक्षत्रों की चाल से Horoscope का आंकलन किया जाता है। ८ दिसंबर के दिन रविवार है। रविवार के दिन भगवान सूर्य की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य देव की उपासना से मान-सम्मान बढ़ता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, ८ दिसंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 8 दिसंबर को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी :-
Aaj Ka Rashifal 8 December 2024 :
मेष राशि : मेष राशि वाले किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। बातचीत में भी संतुलन बनाए रखने का प्रयास करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अगर आप रिलेशनशिप में हैं, तो कल का पूरा दिन आप अपने पार्टनर के साथ बिताएंगे। पार्टनर के साथ अच्छे पल साझा करने से खराब सेहत में सुधार आएगा। जो लोग लंबे समय से सिंगल हैं, उनके लिए जल्द शादी का रिश्ता सामने से आ सकता है। शादीशुदा जातकों के प्रेम जीवन में भी स्थिति पहले के मुकाबले सामान्य रहेगी।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- ४
Read More : Aaj Ka Rashifal 7 December 2024 : ये राशि वाले सावधान! ग्रह गोचर में होने जा भारी उतार-चढ़ाव Aaj Ka Rashifal 8 December 2024
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। लेकिन मन अशांत हो सकता है। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। कल का पूरा दिन प्रेम जीवन के लिहाज से शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। पार्टनर के साथ विवाद से बचें, जिसके कारण उनकी नाराजगी का सामना वृषभ राशि के जातकों को आने वाले कुछ दिनों तक करना पड़ेगा।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- ७
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों की वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज भी रहेंगे। परंतु मन परेशान हो सकता है। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा लाभप्रद हो सकती है। परिवार में यदि किसी प्रकार का तनाव है, तो इस बारे में खुलकर बात करें। अन्यथा जाने-अनजाने आप अपने परिवार खास तौर पर पार्टनर की भावनाओं को आहत करेंगे, जिसकी वजह से उन्हें और आपको भविष्य में बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के रिश्ते में भी दरार आने की संभावना है।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- ५
Read More : Success Story : देने वाला जब भी देता, देता छप्पर फाडक़र के, महिला को एक साथ मिली तीन सरकारी नौकरियां Aaj Ka Rashifal 8 December 2024
कर्क राशि
कर्क राशि वाले आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु मन अशांत रहेगा। संयत रहें। क्रोध से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी पुराने व पैतृक व्यापार की दोबारा शुरुआत हो सकती है। शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद लोग पार्टनर के साथ रोमांटिक पल साझा करेंगे। इससे कपल के बीच प्रेम बढ़ेगा। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए सामने से जल्द रिश्ता आ सकता है। परिवार के साथ समय बिताना आपके लिए अच्छा रहेगा.
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- ९
सिंह राशि
सिंह राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ में वृद्धि होगी। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। यदि आप सिंगल हैं, तो कल दोपहर से पहले आपकी अपने सोलमेट से मुलाकात हो सकती है। किसी तीसरे व्यक्ति के कारण शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच अनबन होने की संभावना है। विवाद से बचे. काम बिगडऩे पर अच्छा समय आने का इंतजार करें.
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- ३
Read More : CG News : छत्तीसगढ़ बनेगा निरामय, विकसित प्रदेश के रूप में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा अहम योगदान Aaj Ka Rashifal 8 December 2024
कन्या राशि
कन्या राशि वालों की आय में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परंतु आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। बीते कई समय से यदि आपका अपने परिवार में किसी के साथ रिश्ता अच्छा नहीं चल रहा है, तो इस बारे में खुलकर बात करें। बाहर कहीं घूमने जाएं, पार्टनर के साथ समय बितायें, अकेले में उनसें बात करने का अच्छा समय मिलेगा। बात करने से रिश्ते में मजबूती आएगी ।
शुभ रंग- ऑरेंज
शुभ अंक- १
तुला राशि
तुला राशि वालों के मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी, परंतु धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। जीवन साथी का साथ मिलेगा। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। सोशल मीडिया के जरिए सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति से दोस्ती हो सकती है। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदलने की संभावना है, शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातक अपने पार्टनर के साथ खुशी के पल साझा करेंगे।
शुभ रंग- आसमानी
शुभ अंक- ६
Read More : CG News : स्कूली छात्रों से रसोई में काम करवाया, वीडियो हुआ वायरल, प्रधान पाठक निलंबित
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्य क्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। शादीशुदा जातकों के प्रेम जीवन में ट्विस्ट आएगा। पार्टनर को अपनी गलती का एहसास होगा, जिसके बाद वो आपसे माफी भी मांग सकते हैं। इसके अलावा वो आपको डेट पर भी लेकर जा सकते हैं।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ अंक- ९
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ मुश्किलों से भरा रहने वाला है। आपके कामों को लेकर काफी मुश्किल रहने वाली हैं। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको अपने पिताजी की सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा, क्योंकि उसमें कुछ कमी आ सकती है, उनका कोई पुराना रोग उभर सकता है। आपको कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है, जिसमे आप पुराने गिले शिकवे न उखाडे़।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- ४
Read More : BIG BREAKING : जवानों को मिली बड़ी सफलता, जंगल से हथियार बनाने वाली मशीन और गैस सिलेंडर किया बरामद Aaj Ka Rashifal 8 December 2024
मकर राशि
मकर राशि वालों के मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। दोपहर तक का समय शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का पार्टनर के साथ हंसी मजाक करते हुए व्यतीत होगा। लेकिन उसके बाद आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। किसी बाहरी इंसान के कारण आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। इसके अलावा बाहर जाने का प्लान भी कैंसिल हो जाएगा।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- ७
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, परंतु मन परेशान हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। खर्चों में अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुंडली में ग्रहों की स्थिति सामान्य न होने के कारण प्रेम जीवन में उथल-पुथल मचेगी। शादीशुदा लोगों की पार्टनर से लड़ाई हो सकती है। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनको भी पार्टनर की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- २
मीन राशि
मीन राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। खर्च बढ़ेंगे। यदि आपकी शादी को लंबा समय हो गया है, तो कल का पूरा दिन आप अपने पार्टनर के साथ बिताएंगे। आपका साथी आपको कहीं बाहर लेकर जाने का प्लान भी बना सकता है। जो लोग अभी तक रिलेशनशिप में हैं, उन्हें पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का चांस मिलेगा।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- ६