Aaj ka Rashifal 28 March 2025 : आज इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, और इनको रहना होगा सतर्क…पढ़ें राशिफल
Today's horoscope 28 March 2025 : Today the luck of these zodiac signs will shine, and they will have to be cautious...read horoscope

रायपुर | Aaj ka Rashifal 28 March 2025 : ग्रहों की चाल के अनुसार, शुक्रवार (28 मार्च 2025) को कुछ राशि वालों का दिन खुशियों और उत्साह से भरा रहेगा, जबकि 3 राशियों के लिए दिन उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। अन्य राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। यहां जानें मेष से लेकर मीन राशि तक का आज का दैनिक राशिफल।
Aaj ka Rashifal 28 March 2025 हिंदू पंचांग के अनुसार, शुक्रवार (28 मार्च) को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस दिन चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर करेगा। चंद्र राशि (नाम के पहले अक्षर के अनुसार) के आधार पर, जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा-
मेष राशि
अपने कार्यों के प्रति दिलचस्पी बनाए रखें। शाम के समय आर्थिक लाभ की संभावना है। नए मित्रों से सतर्क रहें, नहीं तो आप ठगा महसूस कर सकते हैं। प्रेम जीवन में नई उम्मीदें आ सकती हैं। निर्णय लेने में सतर्क रहें।
वृषभ राशि
अपनी खुशियों को दूसरों के साथ बांटने की कोशिश करें, इससे आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। पेशेवर जीवन में कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं, लेकिन माता-पिता का सहयोग मिलेगा। प्रेमी की भावनाओं को नजरअंदाज करने से बचें।
READ MORE : CG BREAKING : रायपुर निगम का बजट इस बार होगा पहले से कम! मेयर मीनल कल करेंगी पेश, जानिए संभावित घोषणाएं…
मिथुन राशि
Aaj ka Rashifal 28 March 2025 आज आपके कार्यों से लोग आकर्षित हो सकते हैं। पैसे को लेकर चिंता न करें, क्योंकि आज आपका रुका हुआ धन भी मिल सकता है। वैवाहिक प्रस्ताव आ सकते हैं। प्रेमी से विवाद से बचें, नहीं तो रिश्तों में दूरी आ सकती है।
कर्क राशि
आज आपको किसी चीज का डर सता सकता है। अपनी आकांक्षाओं पर नियंत्रण रखें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। निवेश से लाभ हो सकता है, लेकिन अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। नई तकनीकी पर ध्यान दें।
सिंह राशि
आज पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में चिंता हो सकती है। इसके लिए नई योजनाएं बना सकते हैं। प्रेम जीवन को खास बनाने के लिए शाम का समय प्रेमी के साथ बिताएं।
READ MORE : BREAKING NEWS : WhatsApp से होती थी लड़कियों की बुकिंग, दो कॉल गर्ल्स समेत दलाल गिरफ्तार
कन्या राशि
Aaj ka Rashifal 28 March 2025 स्वास्थ्य का ध्यान रखें, क्योंकि खानपान से थोड़ी समस्या हो सकती है, लेकिन चिंता की बात नहीं है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय में दिन अच्छा रहेगा।
तुला राशि
आपका व्यवहार आज जीवनसाथी को प्रभावित कर सकता है। रिश्तों में खुशहाली बनी रहेगी, लेकिन शाम के समय तनाव हो सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। घर में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
वृश्चिक राशि
आज आपके ऊपर काफी बोझ हो सकता है, जिससे आप व्यस्त रहेंगे। कीमती सामान को सुरक्षित रखें, क्योंकि चोरी का खतरा है। परिवार के साथ सुकून भरा दिन बीतेगा। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा।
READ MORE : Infinix Note 50x 5G : Vivo T4x को टक्कर देने Infinix ने लॉन्च किया 8GB रैम वाला नया स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और कीमत
धनु राशि
Aaj ka Rashifal 28 March 2025 सड़क पर वाहन सावधानी से चलाएं, क्योंकि दिन आपके पक्ष में नहीं रहेगा। माता-पिता की बातों को अनदेखा न करें। वित्तीय लाभ पुराने दोस्तों से मदद से हो सकता है। प्यार के लिए भी समय निकालें। पुराने दोस्तों से मिलकर पुरानी यादें ताजा करें।
मकर राशि
शारीरिक थकावट हो सकती है, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पैसा कमाने की दौड़ में परिवार को समय नहीं दे पाएंगे, जिससे रिश्तों में तनाव हो सकता है। जीवनसाथी से गलतफहमी दूर करें और उसके साथ समय बिताएं।
कुंभ राशि
आज आपकी सेहत पहले से बेहतर होगी। आर्थिक लाभ के लिए दिन शुभ रहेगा। परिवार आपको गर्व महसूस कराएगा। बेवजह की बहस और टकराव से बचें। यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है।
READ MORE : CG BREAKING : तेज रफ्तार कार दुकान में जा घुसी, दर्दनाक हादसे में एक की मौत, 4 घायल…गुस्साए लोगों ने हाईवे पर किया चक्काजाम और तोड़फोड़
मीन राशि
Aaj ka Rashifal 28 March 2025 आज आपको उम्मीद से अधिक मिल सकता है। रियल एस्टेट सौदों से मुनाफा हो सकता है। रिश्तों में मजबूती आएगी। अपने कीमती समय को व्यर्थ न जाने दें। प्रेमी से सरप्राइज मिल सकता है।
डिस्क्लेमर : इस राशिफल में दी गई जानकारी पूरी तरह सटीक नहीं हो सकती। इसे अपनी व्यक्तिगत सलाह के रूप में न लें, और किसी विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।