Vastu Tips : शनिवार के दिन फॉलो करें ये नियम, शनिदेव की बरसेगी कृपा, रुके हुए कार्य होंगे सफल…
Vastu Tips : शनिवार के दिन फॉलो करें ये नियम, शनिदेव की बरसेगी कृपा, रुके हुए कार्य होंगे सफल...

नई दिल्ली। Vastu Tips : सनातन धर्म में शनिवार का विशेष महत्व है, क्योंकि यह दिन न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित है। शनिदेव की कृपा प्राप्त करने और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ महत्वपूर्ण नियम बताए गए हैं। इन नियमों का पालन करने से जीवन में शांति, समृद्धि और सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। आइए जानते हैं शनिवार से जुड़े कुछ खास वास्तु नियम-
Read More : Vastu Tips For Home : घर से तुरंत बाहर कर दें ये पौधें, अपशगुन के होते है संकेत! आर्थिक स्थिति पर डालते है बुरा प्रभाव…
Vastu Tips : शनिवार के लिए शुभ-अशुभ वास्तु नियम
शनिवार को क्या करें?
1. शनि पूजा एवं दान करें – इस दिन शनिदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए पीपल के वृक्ष की पूजा करें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
2. शाम को दीपक जलाएं – घर के मुख्य द्वार पर घी या सरसों के तेल का दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सुख-समृद्धि बढ़ती है।
3. काले कपड़े पहनें – काला, गहरा नीला, बैंगनी जैसे रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है।
4. शनि मंत्र का जाप करें – “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जाप करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।
5. जरूरतमंद को दान करें – गरीबों को काले तिल, उड़द की दाल, लोहे का सामान, तेल और जूते-चप्पल का दान करना शुभ होता है।
Read More : Vastu Tips : मानसिक तनाव से जूझ रहे है आप? तो अपनाएं ये वास्तु उपाय, फिर देखें कमाल…
Vastu Tips : शनिवार को क्या न करें?
1. लोहे का सामान न खरीदें – इस दिन लोहे से बनी चीजें खरीदने से आर्थिक संकट आ सकता है।
2. दूध और दूध से बनी चीजें न खाएं – ऐसा करने से शनिदेव की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
3. तामसिक भोजन से बचें – शराब, मांस, लहसुन-प्याज जैसी चीजों का सेवन न करें, अन्यथा शनि का अशुभ प्रभाव बढ़ सकता है।
4. बाल न धोएं – महिलाओं और लड़कियों को इस दिन बाल धोने से बचना चाहिए, जिससे घर में बरकत बनी रहती है।
5. कुछ दिशाओं में यात्रा से बचें – पूर्व, दक्षिण या उत्तर-पूर्व दिशा में यात्रा करना अशुभ हो सकता है।
Vastu Tips : शनिवार को करने से विशेष लाभ मिलने वाले उपाय
– सरसों के तेल में अपनी परछाई देखकर उसका दान करें।
– काले घोड़े की नाल से बनी अंगूठी पहनें, इससे शनि दोष कम होता है।
– काले कुत्ते या काली गाय को रोटी खिलाएं।