Aaj ka Rashifal 11 April 2025 : आज इन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, और इनको रहना होगा सतर्क…पढ़ें राशिफल
Today's horoscope 11 April 2025 : Today these zodiac signs will get good news, and they have to be cautious...read horoscope

रायपुर | Aaj ka Rashifal 11 April 2025 : हिंदू पंचांग के अनुसार, शुक्रवार (11 अप्रैल) को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है, और इस दिन चंद्रमा कन्या राशि में गोचर करेगा। इस विशेष दिन का राशिफल नाम के पहले अक्षर के आधार पर आपके लिए कैसा रहेगा, जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा-
मेष राशि
Aaj ka Rashifal 11 April 2025 आज आप समस्याओं का सामना करने के लिए पूरी तरह सक्षम रहेंगे। पारिवारिक आयोजन में खर्च बढ़ सकता है, लेकिन कहीं से धन लाभ भी होने की संभावना है। प्रेमी के साथ आज डेट पर जा सकते हैं, चिंता करने की कोई वजह नहीं है।
वृषभ राशि
आज आपको परिवार के वरिष्ठों की बातें सुननी पड़ सकती हैं। पैसे खर्च होने से चिंता हो सकती है, लेकिन आपका कोई साथी आपकी मदद कर सकता है। निर्णय लेने में जल्दबाजी से बचें, आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
READ MORE : RCB vs DC : दिल्ली ने बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, केएल राहुल ने खेली 93 रन की नाबाद पारी
मिथुन राशि
आज आपकी सहनशीलता को कोई चुनौती दे सकता है, उसे नजरअंदाज करने से बचें, वरना रिश्तों में खटास आ सकती है। जीवनसाथी आपकी देखभाल करने के लिए आगे आएगा। समय का पूरा लाभ उठाएं। शादीशुदा लोग आज यात्रा पर जा सकते हैं।
कर्क राशि
Aaj ka Rashifal 11 April 2025 आज आपका दिन प्रेमी के साथ रोमांटिक रहेगा। मूड को बेहतर बनाने के लिए कुछ आदतों में बदलाव लाने की कोशिश करें। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है, उन्हें अपना प्यार दिखाएं। रोमांटिक पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।
सिंह राशि
दिखावा करने से बचें, नहीं तो समय और पैसा दोनों की बर्बादी हो सकती है। परिवार आज आपके साथ खड़ा रहेगा, जिससे आपको मजबूती मिलेगी। जीवनसाथी के साथ प्यार भरा दिन बिताएं, उनकी बातों को ध्यान से सुनें।
READ MORE : Vivo V50e Smartphone : 50MP सेल्फी कैमरा और लग्जरी डिजाइन के साथ Vivo V50e की जोरदार एंट्री, कीमत जानकर हो जाएंगे खुश…
कन्या राशि
Aaj ka Rashifal 11 April 2025 आज आप दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं। शादीशुदा लोगों को अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। बच्चों के इलाज पर खर्च हो सकता है। रिश्तेदारों से आपके रिश्ते मजबूत होंगे। सिंगल लोग प्रेमी से मिल सकते हैं, लेकिन दिल की बात कहने में सावधानी बरतें।
तुला राशि
आज आप खान-पान पर विशेष ध्यान देंगे और दोस्तों को खाने पर आमंत्रित कर सकते हैं। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है, जिसे ठीक करने की जरूरत है। प्रभावशाली लोग आपसे अपनी तरफ से समर्थन की उम्मीद कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि
आज आपको अपनी मानसिक शांति पर ध्यान देने की जरूरत है। रिश्तेदार आपके व्यवहार को सराहेंगे। प्रेम संबंधों में दिन अच्छा रहेगा, आस-पास के लोग आपकी तारीफ कर सकते हैं। वरिष्ठों की सलाह का पालन करें।
READ MORE : BREAKING NEWS : बड़ी साजिश नाकाम! हथियारों से लैस गिरोह का हुआ भंडाफोड़, 4 कुख्यात बदमाश गिरफ्तार
धनु राशि
Aaj ka Rashifal 11 April 2025 आज आपका स्वभाव दुश्मनी पैदा कर सकता है, ऐसे किसी कार्य से बचें जिससे बाद में पछताना पड़े। पैसे के खर्च पर ध्यान दें और मानसिक थकावट से बचें। शारीरिक रूप से खुद का ध्यान रखें। प्रेमी के साथ रोमांटिक पल बिता सकते हैं।
मकर राशि
आज आपका दिन ऊर्जावान रहेगा और सेहत भी साथ देगी। परिवार के किसी सदस्य का घर पर आगमन हो सकता है। विदेश में रहने वाले किसी दोस्त से उपहार प्राप्त हो सकता है। प्यार के मामले में दिन अच्छा रहेगा।
कुंभ राशि
आज ज्यादातर चीजें आपके पक्ष में रहेंगी। निवेश करने से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। रोमांटिक पार्टनर से फोन पर लंबी बातचीत हो सकती है और प्यार बढ़ेगा। सहकर्मियों से भी मदद मिल सकती है।
READ MORE : CG BREAKING : अनियमित कर्मचारियों का हुंकार! नियमितीकरण समेत इन मांगों को लेकर 13 को करेंगे प्रदर्शन, CM हाउस भी घेरेंगे
मीन राशि
Aaj ka Rashifal 11 April 2025 आज आपका व्यक्तित्व निखरेगा और आप खुश रहेंगे। दोस्तों के साथ बाहर जाने का प्लान बन सकता है, यात्रा सुखद रहेगी। लापरवाही से बचें और परिवार की जरूरतों पर ध्यान दें। रोमांटिक संबंध भी मधुर रहेंगे।
डिस्क्लेमर : इस राशिफल में दी गई जानकारी पूरी तरह सटीक नहीं हो सकती। इसे अपनी व्यक्तिगत सलाह के रूप में न लें, और किसी विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।