Aaj ka Rashifal 1 April 2025 : अप्रैल माह के पहले दिन इन राशि वालों को मिलेगा लाभ, जानें बाकी राशि वालों का हाल…
Today's horoscope 1 April 2025 : On the first day of April, these zodiac signs will get benefits, know the condition of other zodiac signs...

रायपुर | Aaj ka Rashifal 1 April 2025 : हिंदू पंचांग के अनुसार, मंगलवार, 1 अप्रैल 2025 को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दिन चंद्रमा का गोचर शाम 4:30 बजे मेष राशि में रहेगा, जिसके बाद वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। चंद्र राशि (नाम के पहले अक्षर) के आधार पर जानिए मंगलवार का दिन कैसा रहेगा। आइए जानते हैं ग्रह-गोचरों के अनुसार मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल-
मेष राशि
आज का दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आपके करीबियों से दूरी बन सकती है और काम में दबाव बढ़ सकता है। संघर्ष का सामना करना पड़ेगा, लेकिन भाग्य का साथ मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें और सकारात्मक सोच अपनाएं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, मेहनत से पीछे न हटें।
वृषभ राशि
Aaj ka Rashifal 1 April 2025 आज का दिन आपके लिए आरामदायक रहेगा। छोटे बदलाव हो सकते हैं, लेकिन धैर्य रखें, खासकर रिश्तों में। किसी करीबी की सलाह से रिश्ते मजबूत होंगे। आर्थिक स्थिति में लाभ की संभावना है। पेशेवर क्षेत्र में कठिन परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और छोटी ट्रिप पर जा सकते हैं।
READ MORE : CG Crime : रायपुर की लुटेरी दुल्हन और मां गिरफ्तार, झूठे केस में फंसाकर करती रही ब्लैकमेलिंग
मिथुन राशि
आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और काम में पूरी लगन से जुटेंगे। आज कोई सपना साकार हो सकता है, भाग्य आपका साथ देगा। परिवार का समर्थन मिलेगा और वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। धन के मामले में समय अनुकूल है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
कर्क राशि
आज लक्ष्यों को पाने के लिए मेहनत करें। कार्यस्थल पर बॉस की अपेक्षाएं बढ़ सकती हैं, लेकिन खुद को जमीन से जोड़े रखें। थकान महसूस हो सकती है, लेकिन परिवार का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य और धन के मामले में भी स्थिति अनुकूल है।
सिंह राशि
Aaj ka Rashifal 1 April 2025 आज का दिन सामान्य रहेगा। सोच-समझकर आगे बढ़ें ताकि नुकसान से बचा जा सके। क्रोध से बचें और ऑफिस में अपनी काबिलियत साबित करने का मौका मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।
READ MORE : Heat Wave Alert : अप्रैल से जून तक पड़ेगी प्रचंड गर्मी! डबल हीट-वेव से बिगड़ेगा हाल, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी की चेतावनी…
कन्या राशि
आज का दिन खुशनुमा रहेगा और सफलता के योग हैं। परिवार के साथ जश्न मनाने का अवसर मिलेगा। किसी करीबी से लाभ हो सकता है। नए अवसर मिलेंगे, लेकिन आंख मूंदकर किसी पर भरोसा न करें।
तुला राशि
आज आपका स्वभाव खुशमिजाज रहेगा और परिवार व दोस्तों का सहयोग मिलेगा। वर्कप्लेस पर उत्साह का माहौल रहेगा। निवेश में जल्दबाजी से बचें। छुट्टी का भरपूर लाभ उठाएं और स्वादिष्ट भोजन का आनंद लें।
वृश्चिक राशि
Aaj ka Rashifal 1 April 2025 आज अनचाहे विचार परेशान कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। शारीरिक व्यायाम से लाभ मिलेगा। अतीत के निवेश से आर्थिक लाभ होगा। नई योजनाओं पर काम शुरू करें। अच्छी खबर रिश्तों को मजबूत कर सकती है।
READ MORE : BREAKING NEWS : ताला कारीगर को IT ने दिया 11 करोड़ का नोटिस, सदमें में परिवार…सरकार से मदद की गुहार
धनु राशि
आज का दिन पेशेवर मोर्चे पर शानदार रहेगा। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। शांति बनाए रखें, इससे नतीजे आपके पक्ष में होंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन खान-पान पर ध्यान दें।
मकर राशि
काम और आराम के बीच संतुलन बनाएं ताकि थकावट न हो। खर्च पर ध्यान दें और पारिवारिक जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें। कार्यस्थल पर सम्मान बनाए रखने के लिए रिश्तों पर ध्यान दें।
कुंभ राशि
Aaj ka Rashifal 1 April 2025 आज आपके अंदर ऊर्जा का संचार रहेगा। भाई-बहन से वित्तीय सहायता मिल सकती है और आर्थिक स्थिति सुधरेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है। लव लाइफ के लिए समय अनुकूल है।
READ MORE : Jio Recharge Plan : Jio सिम यूजर्स को बड़ा झटका! आज बंद हो रहा यह बड़ा ऑफर, कल से होंगे इतने रुपये
मीन राशि
आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। खर्चे आय से ज्यादा हो सकते हैं और किसी करीबी के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं हो सकती हैं। शाम तक स्थिति अनुकूल होगी। अंधविश्वास से बचें और समझदारी से निर्णय लें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन आर्थिक पक्ष पर ध्यान दें। पेशेवर मोर्चे पर आपकी समझदारी से अच्छे परिणाम मिलेंगे।
डिस्क्लेमर : इस राशिफल में दी गई जानकारी पूरी तरह सटीक नहीं हो सकती। इसे अपनी व्यक्तिगत सलाह के रूप में न लें, और किसी विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।
READ MORE : AUS vs IND ODI T20 Series : टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे का पूरा शेड्यूल जारी, इनको मिल सकती है कप्तानी… देखें कब-कब खेले जाएंगे मैच