
नई दिल्ली। Tips Before Sleeping : दिनभर काम करने के बाद एक व्यक्ति को फिट रहने के लिए 7-8 घंटे की नींद की जरुरत होती हैं। लेकिन कई लोग नींद न आने की समस्या से जुझते हैं, तो कोई बुरे सपना का सामना करते हैं। जिसके कारण अगले सुबह स्ट्रेस में गुजरते हैं साथ हैं दिनभर निगेटिविटी बनी रहती हैं। ऐसे में हमें सोने से पहले कुछ अहम बातों का ध्यान रखना होता हैं जिससे हमारा दिनचर्या अच्छे से बीत सकें। तो चलिए जानते हैं वो आदतें जिनसे हमें सोने के ठीक पहले करने से बचना चाहिए।
Tips Before Sleeping : जंक फूड
जैसे जैसे हमारी व्यस्तताएं बढ़ती जा रही हैं, वैसे वैसे दिनचर्या में जंकफूड का सेवन भी बढ़ता जा रहा है। जंक फूड का अधिक सेवन वैसे ही हमारे स्वास्थ के लिए ठीक नहीं होता, वहीं, रात के खाने में जंक फूड का सेवन सेहत के लिए और भी घातक साबित हो सकता है। यह आपको परेशानी में डाल सकता है। इसके सेवन से एक तो आपकी नींद प्रभावित होगी वहीं, आपका वज़न भी तेजी से बढ़ेगा। इसलिए रात में हमें हमेशा सादा और संतुलित भोजन ही करना चाहिए।
Read More : Vastu Tips : घर से तुरंत बाहर कर दें ये पौधें, अपशगुन के होते है संकेत! आर्थिक स्थिति पर डालते है बुरा प्रभाव… Tips Before Sleeping ;
खाने के तुरंत बाद सोना
अक्सर काम में व्यस्तता के चलते लेट घर आने वाले लोग खाना खाने के तुरंत बाद ही थकान के कारण सोने चले जाते हैं। ऐसी स्थिति में हमारा खाया हुआ भोजन हमें काफी नुकसान पहुंचा सकता है। रात को खाना खाते ही सोने की आदत रहने वालों वज़न तो बढ़ता ही है, साथ ही उन्हें एसिडिटी की समस्या भी रहने लगती है। इसके अलावा मेटाबॉलिज्म भी धीमा हो जाता है। हमेशा याद रखें कि, रात का भोजन करने से सोने के बीच में कम से कम 3 घंटे का समय रहना चाहिए।
Tips Before Sleeping : ज्यादा भोजन करना
ज्यादा काम के कारण लोग दिन में भरपेट खाना नहीं खाते, कुछ लोग तो दिन में खाना ही नहीं खाते। इनमें कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो तुरत-फुरत जंक फूड खाकर ही दिन गुजार लेते हैं, पर ऐसे लोगों को दिनभर में एक समय तो पेट भर भोजन करने की आवश्यक्ता रहती ही है।
ऐसे में काम से घर लौटकर ये दिन की कसर भी पूरी करते हुए भरपेट भोजन कर लेते हैं। लेकिन, रात के समय कभी भी ना तो भारी या गरिष्ठ भोजन करना चाहिए और ना ही पेट भरके भोजन करना चाहिए। रात में अधिक भोजन करने से हमारे शरीर में कैलोरीज की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे वजन तो बढ़ता ही है, साथ में डाइबिटीज़ और हार्ट से संबंधित बीमारियों का खतरा भी काफी हद तक बढ़ जाता है।
खाने के बाद चाय पीना Tips Before Sleeping
कई लोगों को खाना खाने के बाद चाय पीने की आदत होती है। भोपाल में तो जैसे इसका खास ट्रेंड है। खाने का बाद चाय पीने के पीछे लोगों का तर्क ये भी होता है कि, इससे मूंह की गरिष्ठता और ऑइल साफ हो जाता है, जिसके कारण बार बार प्यास नहीं लगती। लेकिन मेडिकल साइंस खाने के बाद चाय या कॉफी पीने को गलत ठहराता है।
इसके मुताबिक खाना खाने के बाद मूंह की ग्रंथियों से एक खास तरह की लार विकसित होती है, जिसे एसिड भी कहते हैं। ये पेट में जाकर उसमें मौजूद खाने को पचाने का काम करती है, लेकिन चाय में मिश्रित शुगर और पत्ती में मिश्रित निकोटिन पेट में ग्लूकोज़ की मात्रा बढ़ा देता है, जिसके कारण एसिड खाने को पचाने में असमर्थ हो जाता है। इसके कारण कुछ दिनों में व्यक्ति को अपच की समस्या होने लगती है।