
मुंबई। Maharashtra CM : 23 नवम्बर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी हो गए हैं। लेकिन अभी तक नए CM के चेहरे को लेकर सस्पेंस बरकरार हैं। महायुति अभी तक किसी एक नाम पर सहमति नहीं बना पा रही हैं। जैसी उलझने छत्तीसगढ़ विधानसभा में CM चयन को लेकर हुई थी, उससे कही ज्यादा पेंच महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा हैं। रोजाना CM फेस को लेकर कई खबरे सामने आती हैं। वहीं विश्वसनीय सूत्रों की माने तो आज CM फेस के सस्पेंस से पर्दा उठने वाला है।
Read More : Bomb Threat : Taj Mahal को बम से उड़ाने की धमकी, पर्यटन विभाग को आया ईमेल, बढ़ाई गई सुरक्षा (Maharashtra CM)
दरअसल आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक होनी है। इसी में भाजपा अपने विधायक दल के नेता का चुनाव करेगी। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को हुए थे। इसमें ‘महायुति’ ने 288 विधानसभा सीट में से 230 सीट पर जीत दर्ज की थी।
इस चुनाव में भाजपा ने 132 सीट पर जीत हासिल की, जबकि कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 57 और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को 41 सीट मिली थीं। Maharashtra CM