बचेली नगरपालिका चुनाव की सरगर्मी शुरू, बीजेपी अध्यक्ष प्रत्याशी राजू जयसवाल ने कही ये बात
बचेली नगरपालिका चुनाव की सरगर्मी शुरू, बीजेपी अध्यक्ष प्रत्याशी राजू जयसवाल ने कही ये बात

फकरे आलम खान/ बचेली : जैसे ही बचेली नगरपालिका चुनाव की सरगर्मी शुरू हुई, राजनीतिक पार्टियाँ अपने प्रत्याशियों के लिए मतदाताओं से संपर्क करने में जुट गईं। भाजपा ने अपनी पूरी ताकत के साथ चुनावी प्रचार शुरू कर दिया है। भाजपा प्रचार में दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी भी बचेली पहुंचे और विभिन्न वार्डों में अध्यक्ष राजू जयसवाल और पार्षदों के लिए वोट मांगते हुए भारी मतों से भाजपा को जिताने की अपील की। इस दौरान बचेली भाजपा मण्डल अध्यक्ष अंमलेंदु चक्रवर्ती भी उनके साथ रहे।
नगरपालिका अध्यक्ष भाजपा प्रत्याशी राजू जयसवाल ने नगरपालिका के विकास के लिए प्रमुख मुद्दों को उठाया है। उन्होंने नगर में पेयजल की समस्या को सबसे महत्वपूर्ण बताते हुए इसके समाधान की बात की। इसके अलावा नगर की स्वच्छता, सड़क और प्रकाश व्यवस्था पर भी जोर दिया है।
जयसवाल ने भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की बात भी की और एनएमडीसी वार्ड में शुद्ध पेयजल की कमी को दूर करने का वादा किया। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे भाजपा को विजयी बनाने के लिए समर्थन दें।
राजू जयसवाल ने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की प्रत्याशी पर भी निशाना साधा, जो पिछले 5 वर्षों तक अध्यक्ष पद पर रहते हुए नगर के विकास को धीमा करने और भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उसी उम्मीदवार को फिर से मैदान में उतारा है, जिसने नगर के विकास में धांधली की। जयसवाल ने जनता से अपील की कि वे भाजपा को जीत दिलाएं, क्योंकि लोग उनके कामों से वाकिफ हैं और अब बदलाव की आवश्यकता है।