Teacher To Politician : दिल्ली विस चुनाव से पहले ‘AAP’ के हुए अवध ओझा, पूर्व सीएम केजरीवाल ने दिलाई सदस्यता

नई दिल्ली। Teacher To Politician : UPSC के अभियर्थियों को शिक्षा देने वाले टीचर अवध ओझा अब नेता बन चुके है। दरअसल, आज उन्होंने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली है। पूर्व सीएम अरविन्द केजरीवाल ने सदस्यता दिलाई है। इस दौरान दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे।
ओझा की आप में एंट्री
आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अवध ओझा ने दिल्ली की पॉलिटिक्स में एंट्री मार ली है। आप आदमी पार्टी के साथ ओझा अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने जा रहे है। जिसके बाद अब चर्चाओं का बाजार ओझा को विधानसभा चुनाव में टिकट मिलने को लेकर गर्म है। पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने ओझा की आप में एंट्री को लेकर कहा कि अवध ओझा शिक्षा के क्षेत्र में इस देश का जानामाना नाम हैं।
Read More : बच्चलन sofia ansari ने कैमरे के सामने बदले कपड़े, दिखाया … Teacher To Politician
Teacher To Politician : आगे कहा कि इन्होंने लाखों-करोड़ों बच्चों, युवाओं को शिक्षा दी और रोजगार के लिए तैयार किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अवध ओझा का बड़ा योगदान है। ओझा के पार्टी में शामिल होने के बाद दिल्ली में शिक्षा को मजबूती मिलेगी।
शिक्षा समाज, परिवार और राष्ट्र की आत्मा : आप नेता ओझा
Teacher To Politician : आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद अवध ओझा ने अरविन्द केजरीवाल और मनीष सिसोदिया का आभार जताया। ओझा ने कहा कि इन दोनों लोगों ने मुझे राजनीति में आकर शिक्षा में काम करने का अवसर दिया है। कहा, शिक्षा समाज, परिवार और राष्ट्र की आत्मा है, जितने भी देश महान हुए उनके बैकग्राउंड में कहीं ना कहीं शिक्षा का योगदान रहा। अवध ओझा ने कहा कि राजनीति में आकर शिक्षा का विकास मेरा सर्वोत्तम उद्देश्य है।