
नई दिल्ली। Tata Tiago NRG 2025 : टाटा मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक टियागो के क्रॉसओवर वर्जन टाटा टियागो NRG 2025 को नए फीचर्स और अपडेटेड डिजाइन के साथ लॉन्च कर दिया है। यह नई कार अब पहले से ज्यादा दमदार, स्टाइलिश और टेक्नोलॉजी से लैस हो गई है। टाटा ने इस बार सबसे बड़ा बदलाव CNG-AMT ट्रांसमिशन का विकल्प देकर किया है, जो सेगमेंट में पहली बार देखने को मिलेगा।
Tata Tiago NRG 2025 : नई टाटा टियागो NRG की कीमत और वेरिएंट
2025 टाटा टियागो NRG की कीमत ₹7.2 लाख से शुरू होकर ₹8.75 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। यह अब सिर्फ XZ ट्रिम में उपलब्ध होगी, क्योंकि एंट्री-लेवल XT ट्रिम को हटा दिया गया है।
Read More : Tesla भारत में जल्द लांच करने जा रही सबसे सस्ती कार, Tata, Maruti सहित दिग्गज कंपनियों के उड़े होश
कैसा है नया लुक और एक्सटीरियर डिजाइन?
नई टियागो NRG को पहले से ज्यादा स्पोर्टी और रग्ड लुक दिया गया है। इसमें नए मैट ब्लैक क्लैडिंग, बम्पर पर मोटी सिल्वर स्किड प्लेट और ब्लैक रूफ इसे एक अलग पहचान देते हैं।
- 15-इंच के स्टील व्हील्स नए डिजाइन के साथ
- ब्लैक साइड क्लैडिंग, जो इसे SUV जैसा लुक देता है
- नई फ्रंट और रियर बंपर डिज़ाइन, ज्यादा मस्क्युलर अपील के साथ
Read More : Jamsetji Tata: जमशेदजी टाटा का जन्मदिन, एक महान उद्योगपति की जीवन गाथा
Tata Tiago NRG 2025 : इंटीरियर में क्या नया मिलेगा?
कार के केबिन को और भी प्रीमियम बनाया गया है। इसमें अब ऑल-ब्लैक इंटीरियर थीम मिलती है, जो स्पोर्टी फील देती है।
- 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम – सेगमेंट में सबसे बड़ा
- वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐपल कारप्ले सपोर्ट
- डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- रिवर्स पार्किंग कैमरा, ऑटोमैटिक हेडलैंप और वाइपर
- टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील टाटा के इल्यूमिनेटेड लोगो के साथ
Tata Tiago NRG 2025 : CNG-AMT ऑप्शन पहली बार शामिल
टाटा टियागो NRG 2025 में वही 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 84.8 bhp की पावर और 113 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है।
Read More : Tata Motors : टाटा मोटर्स मार्च 2025 में दे रही बंपर डिस्काउंट, जानें कौन-सी गाड़ी पर कितनी मिलेगी छूट ?
CNG वेरिएंट में यह इंजन 71 bhp की पावर और 95 Nm टॉर्क देता है। यह पहली बार है जब CNG के साथ ऑटोमैटिक (AMT) ट्रांसमिशन का विकल्प दिया गया है, जो इसे सेगमेंट में खास बनाता है।
Tata Tiago NRG 2025 : किससे होगा मुकाबला?
अपडेटेड टाटा टियागो NRG का मुकाबला मारुति सुजुकी स्विफ्ट, हुंडई ग्रैंड i10 निओस और रेनो क्विड जैसी कारों से होगा। लेकिन CNG-AMT विकल्प के चलते यह कार बाजार में एक अलग पहचान बना सकती है।