TATA SUMO : सड़क पर फिर दहाड़ेगी सूमो, 90s की लेजेंड अब लौटेगी नए तेवर में!
TATA SUMO : Sumo will roar on the streets again, the legend of the 90s will now return in a new avatar!

नई दिल्ली। TATA SUMO : क्या टाटा सूमो की वापसी सच हो सकती है? एक समय भारतीय सड़कों की पहचान रही टाटा सूमो के नए अवतार को लेकर चर्चाएं तेज हैं। सोशल मीडिया और ऑटो ब्लॉग्स पर लगातार आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार, टाटा मोटर्स 2026 तक इस पावरफुल SUV को नए फीचर्स और दमदार लुक के साथ लॉन्च कर सकती है।
READ MORE : Sporty Bike : टेस्टिंग में दिखी अपडेटेड Jawa 42 FJ, नए एग्जॉस्ट सेटअप से बढ़ी उत्सुकता
फिर से जगेगी विरासत
TATA SUMO 90 के दशक से लेकर 2000 के शुरुआती वर्षों तक सूमो ने अपने मजबूत लुक, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और लो-मेंटेनेंस नेचर के दम पर सरकारी विभागों से लेकर ग्रामीण भारत तक हर किसी के दिल में खास जगह बनाई थी। अब जब ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री रेट्रो-रिवाइवल के दौर से गुजर रही है, सूमो की वापसी फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगी।
नई सूमो में क्या हो सकता है खास?
रिपोर्ट्स के मुताबिक नई टाटा सूमो में मिल सकते हैं:
- 9 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- ऐपल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट
- बिल्ट-इन गूगल मैप्स नेविगेशन
- वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और वॉयस कमांड
- बेहतर सस्पेंशन और प्रीमियम केबिन इन्सुलेशन
ये फीचर्स इसे न सिर्फ एक फैमिली फ्रेंडली व्हीकल बनाएंगे, बल्कि टेक्नोलॉजी पसंद करने वाले युवा खरीदारों को भी आकर्षित करेंगे।
READ MORE : BIG NEWS : सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के विवादास्पद आदेश पर जताई कड़ी आपत्ति, “क्या यह टिप्पणी न्यायसंगत है?
मजबूत बॉडी, भरोसेमंद परफॉर्मेंस
TATA SUMO पुरानी सूमो की मजबूती इसकी पहचान थी। नई सूमो में भी हाई ग्राउंड क्लीयरेंस, रग्ड बॉडी और दमदार रोड प्रजेंस की उम्मीद की जा रही है। इंजन डिटेल्स अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन माइलेज लगभग 14 किमी/लीटर बताया जा रहा है — जो इसे एक व्यवहारिक SUV बनाता है।
कितनी होगी कीमत?
TATA SUMO अगर सब कुछ योजनानुसार रहा, तो टाटा सूमो को 7 से 8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। इस प्राइस पॉइंट पर यह बोलेरो, स्कॉर्पियो एन (बेस वेरिएंट), और एंट्री-लेवल सब-4m SUVs को सीधी टक्कर दे सकती है।
क्या बोलेरो का किला हिलेगा?
TATA SUMO बोलेरो लंबे समय से ग्रामीण भारत की फेवरेट SUV रही है, लेकिन सूमो की वापसी उस सेगमेंट में नई हलचल ला सकती है। टाटा की मौजूदा ब्रैंड स्ट्रेंथ और ग्राहक भरोसे को देखते हुए, अगर सूमो सही फीचर्स और कीमत के साथ आई, तो Mahindra को चुनौती मिल सकती है।
नोट: यह सारी जानकारी अभी अपुष्ट रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया चर्चाओं पर आधारित है। टाटा मोटर्स की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।