Tata Motors : 2025 में लॉन्च हो सकती है Tata की ये शानदार Cars, लिस्ट में पेट्रोल से लेकर इलेक्ट्रिक कार तक है शामिल
Tata Motors : 2025 में लॉन्च हो सकती है Tata की ये शानदार Cars, लिस्ट में पेट्रोल से लेकर इलेक्ट्रिक कार तक है शामिल

नई दिल्ली | Tata Motors : साल 2024 में Tata Motors ने कई नई कारों का अनावरण किया, जिनमें Punch EV, Curvv, और Curvv EV शामिल हैं। Tata Motors कंपनी साल 2025 में भी नई कारों की पेशकश करने का प्लान बना रही है, जिसमें इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ-साथ अपडेटेड मॉडल्स भी शामिल हैं। टाटा मोटर्स ने पहले ही अपनी आगामी कारों के कॉन्सेप्ट का खुलासा किया है, जैसे Sierra EV और Harrier EV। आइए जानते हैं कि 2025 में टाटा मोटर्स कौन सी नई गाड़ियाँ लॉन्च करने जा रही है। Tata Motors
READ MORE: Delhi Election 2025 : विधानसभा चुनाव से पहले AAP को लगा बड़ा झटका, इन नेताओं ने आरोप लगाते हुए छोड़ी पार्टी
1. Tata Sierra
एक्सपेक्टेड लॉन्च: जनवरी 2025
एक्सपेक्टेड कीमत: 23-25 लाख रुपये
Tata Motors Tata Sierra के कॉन्सेप्ट को पहली बार 2020 के ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। अब यह लंबे इंतजार के बाद वापसी करने जा रही है। इसे पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रिक वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। Sierra EV में 60-80 kWh का बैटरी पैक हो सकता है, जो फुल चार्ज होने पर 500 किमी से ज्यादा की रेंज प्रदान करेगा। इसके अलावा इसमें 1.5-लीटर 4-सिलिंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन और 2-लीटर डीजल इंजन ऑप्शन भी हो सकते हैं।
READ MORE: Breaking News : क्रिसमस के दिन नगर निगम की टीम पर हमला, कर्मचारियों के साथ मारपीट और 20 से ज्यादा गाड़ियों में तोड़फोड़
2. Tata Harrier EV
एक्सपेक्टेड लॉन्च: जनवरी 2025
एक्सपेक्टेड कीमत: 21-23 लाख रुपये
Tata Harrier EV का लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इसे Bharat Mobility Global Expo 2025 में पेश किया जा सकता है। इसका डिज़ाइन Harrier जैसा ही हो सकता है, लेकिन इसमें कुछ विशेष बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें ड्यूल-मोटर सेटअप और 450-550 किमी की रेंज वाली बैटरी हो सकती है।
READ MORE: Road Accident : स्पीड इतनी ज्यादा कि डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में जा घुसी SUV, दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
3. Tata Safari EV
एक्सपेक्टेड लॉन्च: फरवरी 2025
एक्सपेक्टेड कीमत: 28-30 लाख रुपये
Tata Motors Tata Safari EV का इलेक्ट्रिक वेरिएंट 2025 की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है। इसमें तीन-रो सीटिंग लेआउट मिलेगा, जैसे कि इसकी पेट्रोल-डीजल वेरिएंट्स में है। इस में 6 और 7 सीटों के विकल्प भी हो सकते हैं, और पावरट्रेन भी Harrier EV जैसा हो सकता है।
READ MORE: Crime News : पुलिस का Pushpa-2 स्टाइल में छापामार कार्रवाई! झोपड़ी से अवैध हथियारों के साथ 3 आरोपियों को ऐसा पकड़ा, लोडिंग वाहन में छिपकर पहुंचे थे 21 जवान
4. Tata Punch Facelift
एक्सपेक्टेड लॉन्च: सितंबर 2025
एक्सपेक्टेड कीमत: 6.50 लाख रुपये
Tata Punch का फेसलिफ्ट वर्जन 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें नया डिज़ाइन और अपडेटेड इंटीरियर्स होंगे, और इसका लुक Punch EV जैसा हो सकता है। हालांकि, इंजन ऑप्शन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया जाएगा।
READ MORE: Breaking News : अधिकारियों की गाड़ी पर अनाज से भरा ट्रक पलटा, नायब तहसीलदार, आरआई और पटवारी तीनों दबे…एक की हालत गंभीर
5. Tata Harrier (Petrol)
एक्सपेक्टेड लॉन्च: मध्य 2025
एक्सपेक्टेड कीमत: 14-14.50 लाख रुपये
Tata Motors Tata Harrier का पेट्रोल वेरिएंट भी 2025 में लॉन्च हो सकता है। इसमें 1.5-लीटर 4-सिलिंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 170 PS की पावर और 280 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन भी होंगे।
READ MORE: New Year 2025 : नए साल में सिलेंडर के दाम, पेंशनर्स, ट्रांजैक्शन और किसानों के लोन नियमों में होगा बड़ा बदलाव, जाने पूरी खबर
6. Tata Tiago और Tigor Facelift
एक्सपेक्टेड लॉन्च: दिसंबर 2025
एक्सपेक्टेड कीमत: 5.50-6 लाख रुपये (Tiago) और 6.50-7 लाख रुपये (Tigor)
Tata Motors Tata Tiago और Tigor को करीब 4 साल बाद बड़ा अपडेट मिलने की संभावना है। इन फेसलिफ्ट मॉडल्स में नई डिज़ाइन और एडवांस फीचर्स देखे जा सकते हैं।