NationalBusiness

Tata Motors : टाटा मोटर्स मार्च 2025 में दे रही बंपर डिस्काउंट, जानें कौन-सी गाड़ी पर कितनी मिलेगी छूट ?

नई दिल्ली। Tata Motors : अगर आप टाटा मोटर्स की कार खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो मार्च 2025 आपके लिए शानदार मौका लेकर आया है। टाटा मोटर्स अपने MY2024 और MY2025 मॉडल्स पर खास डिस्काउंट ऑफर दे रही है। इस ऑफर के तहत कंज्यूमर डिस्काउंट और एक्सचेंज/स्क्रैपेज बेनिफिट्स का लाभ उठाया जा सकता है। कुछ गाड़ियों पर 1.35 लाख रुपये तक की भारी छूट मिल रही है। इस डिस्काउंट में टाटा की लोकप्रिय कारें जैसे नेक्सन, हैरियर, अल्ट्रोज, पंच, टियागो, टिगोर, कर्व और सफारी शामिल हैं। आइए जानते हैं किस मॉडल पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।

Read More : Tesla Car in Space : Elon Musk ने अंतरिक्ष में भेजी थी अपनी कार, जो अंतरिक्ष में सूर्य के काट रही चक्कर…जानिए अब क्या है उसका हाल?

Tata Motors : टाटा कर्व पर मिल रहा शानदार ऑफर

टाटा मोटर्स की सबसे नई पेशकश, कर्व, पर भी छूट दी जा रही है। हालांकि, यह ऑफर केवल MY2024 मॉडल्स पर उपलब्ध है, जिसमें 30,000 रुपये तक के बेनिफिट्स मिल सकते हैं। इसके सभी वेरिएंट्स इस छूट के दायरे में आते हैं, लेकिन MY2025 मॉडल पर फिलहाल कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है।

Tata Motors : टियागो और टिगोर पर बंपर छूट

टाटा टियागो के MY2024 मॉडल्स पर 35,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है, जबकि MY2025 मॉडल्स पर यह छूट 25,000 रुपये तक सीमित है। यह ऑफर पेट्रोल और सीएनजी दोनों वेरिएंट्स के लिए है, हालांकि बेस XE ट्रिम पर कोई लाभ नहीं मिलेगा। टाटा टिगोर की बात करें तो इसके MY2024 मॉडल्स पर 45,000 रुपये तक की छूट मिल रही है, जबकि MY2025 मॉडल्स पर 30,000 रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है।

Read More : Oscar Awards 2025 : ऑस्कर में फिल्म ‘अनोरा’ की धूम, जीते 5 अवार्ड, इन्हें मिला बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस का ख़िताब…

Tata Motors : टाटा नेक्सन पर 45 हजार तक की बचत का मौका

टाटा नेक्सन के MY2024 मॉडल्स पर 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जो इसके सभी फ्यूल ऑप्शंस (पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक) पर लागू है। हालांकि, MY2025 मॉडल्स के लिए यह छूट केवल 15,000 रुपये तक सीमित है और CNG वेरिएंट पर कोई ऑफर नहीं दिया गया है।

Tata Motors : हैरियर और सफारी पर 75 हजार रुपये तक की छूट

टाटा सफारी और हैरियर के MY2024 मॉडल्स पर 75,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। इसमें 50,000 रुपये के कंज्यूमर बेनिफिट्स और 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है। वहीं, MY2025 मॉडल्स पर 50,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है।

Read More : Skin Care Tips : होली से पहले अपनी त्वचा का रखें खास ख्याल, आज से ही अपनाएं ये आसान उपाय…रंगों से नहीं होगा कोई नुकसान

Tata Motors : टाटा अल्ट्रोज पर सबसे बड़ा ऑफर, बचाएं 1.35 लाख रुपये तक

टाटा अल्ट्रोज के MY2024 मॉडल्स पर पेट्रोल, डीजल और सीएनजी सभी वेरिएंट्स पर 1 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। MY2025 मॉडल्स के लिए यह छूट 45,000 रुपये तक सीमित है। अल्ट्रोज रेसर के MY2024 मॉडल पर सबसे ज्यादा 1.35 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि इसके MY2025 मॉडल पर कोई ऑफर नहीं है।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button