ChhattisgarhCrime
Big Breaking : जिला बदर आदेश का उल्लंघन, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
सूरजपुर, विष्णु कसेरा। Big Breaking : जिले के बसदेई पुलिस ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3 व 5 के तहत की गई। आरोपी राजेश साहू, जो कि बसदेई चौकी क्षेत्र के खड़गवां ग्राम का निवासी है, को 8 अप्रैल 2024 को एक वर्ष के लिए जिला बदर किया गया था।
Read More : Big Breaking : वायरल छत्तीसगढ़ की खबर का बड़ा असर, नशे में धुत डॉक्टर को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस
आरोपी को जिले में बिना वैध अनुमति के रहने के कारण गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन करते हुए क्षेत्र में अनधिकृत रूप से प्रवेश किया था, जिसके चलते उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।