Chhattisgarh

Taman Singh Sonwani : पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी और कारोबारी की बढ़ी मुश्किलें, अब 20 तक रिमांड बढ़ी, उगल सकते है राज

Taman Singh Sonwani : पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी और कारोबारी की बढ़ी मुश्किलें, अब 20 तक रिमांड बढ़ी, उगल सकते है राज

Taman Singh Sonwani :रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) 2023 परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में गिरफ्तार पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी और एक कारोबारी की न्यायिक रिमांड को 20 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। आज उनकी रिमांड की पहली अवधि समाप्त होने पर उन्हें सीबीआई की विशेष कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनकी रिमांड को बढ़ा दिया गया।

Taman Singh Sonwani :इस बीच, सीबीआई ने पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक के राजनांदगांव स्थित घर पर दबिश दी। इससे पहले सितंबर में भी आरती वासनिक के घर पर छापा मारा गया था और उनसे पूछताछ की गई थी। सीबीआई और अन्य जांच एजेंसियां इस मामले में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की जांच कर रही हैं। यह विवाद सीजीपीएससी की 2019 से 2022 तक की भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा हुआ है, जिसमें कुछ अभ्यर्थियों के चयन पर सवाल उठ रहे हैं।

READ MORE: CG Political : धान खरीदी केंद्रों में भारी अव्यवस्था, किसानों को नहीं मिल रहे बारदाने, PCC चीफ ने साय सरकार पर किया प्रहार

Taman Singh Sonwani :आरोप है कि तत्कालीन चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी ने अपने रिश्तेदारों, कांग्रेसी नेताओं और उच्च अधिकारियों के परिवार के सदस्यों को नौकरी दिलवाने के लिए अनियमितताएं की थीं। विशेष रूप से 2020 में 175 और 2021 में 171 पदों की भर्ती में गड़बड़ी के आरोप हैं। ईओडब्ल्यू और अर्जुंदा पुलिस ने इस मामले में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप में केस दर्ज किया है।

 

 

 

READ MORE: Baba Venga:बाबा वेंगा की भविष्यवाणी फिर चर्चा में क्यों, साल 2025 में क्या होगा, भविष्यवाणी ने डराया, पढ़िए

 

 

Mahendra Sahu

Hello friends, my name is Mahendra Sahu and I live in Chhattisgarh. I started blogging in 2013. I am very fond of writing or telling someone about media and news. Now with the help of viralchhattisgarh.com, I am ready to tell you every information related to news. Thank you

Related Articles

Back to top button