Takasaal : 800 और 900 रूपए के स्मारक सिक्के जारी, केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा अधिसूचना जारी

नई दिल्ली। Takasaal : भारत सरकार द्वारा 800 और 900 रूपए के सिक्के किए जारी किए गए हैं, केंद्रीय वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग ने नवंबर में ही सिक्कों के संबंध में गजट अधिसूचना भी जारी कर दिया गया है. भारत सरकार द्वारा जारी यह सिक्के स्मारक के तौर पर जारी किए जा रहे हैं. यह सिक्के प्रचलन में नहीं आते और यह जारी किए जाने वाले टकसाल द्वारी प्रीमियम कीमतों पर बिक्री किया जाता है.
Read More : One Nation-One Election : सदन में मौजूद नहीं रहे सांसद, नोटिस जारी..गिरीराज, ज्योतिरादित्य जैसे नेताओं के नाम शामिल..
Takasaal सिक्कों का संग्रहण और अध्ययन करने वाले बीकानेर के सुधीर लुणावत के अनुसार भगवान पाश्र्वनाथ के 2900 वें जन्म कल्याणक को दर्शाने के लिए 900 रूपए का और 2800 वें निर्वाण कल्याणक को दर्शाने के लिए 800 रूपए के स्मारक सिक्के जारी हो गए हैं. 800 के सिक्के में एक ओर ऊपरी परिधि पर हिंदी में और निचली परिधि पर अंग्रेजी में भगवान पाश्र्वनाथ का 2800वां निर्वाण कल्याणक लिखा होगा.
Read More : International Desk: भारतीय सेना का नया सैन्य फोकस: चीन के खिलाफ आधुनिक रणनीति की प्रतीक पेंटिंग, नई पेंटिंग उड़ा देगी इस देश की नींद
Takasaal भगवान पाश्र्वनाथ के चित्र के नीचे वर्ष 2024 लिखा होगा. सिक्के के दूसरी ओर अशोक स्तंभ के नीचे रूपए के प्रतीक चिन्ह के साथ 800 लिखा होगा. इसी तरह 900 रूपए के सिक्के के एक ओर भगवान पाश्र्वनाथ क चित्र होगा. जिसकी ऊपरी परिधि पर हिंदी और निचली परिधि पर अंग्रेजी में भगवान पाश्र्वनाथ का 2900 वां जन्म कल्याणक लिखा होगा. भगवान पाश्र्वनाथ के चित्र के नीचे वर्ष 2024 लिखा होगा. सिक्के के दूसरी ओर अशोक स्तंभ के नीचे रूपए चिन्ह के साथ 900 लिखा होगा.