CG NEWS : बस्तर पुलिस ने 2025 के नगरीय निकाय/पंचायती चुनाव के मद्देनजर किया बड़ा अभियान, 1000 से अधिक व्यक्तियों की चेकिंग
CG NEWS : बस्तर पुलिस ने 2025 के नगरीय निकाय/पंचायती चुनाव के मद्देनजर किया बड़ा अभियान, 1000 से अधिक व्यक्तियों की चेकिंग

CG NEWS : धीरज मेहरा/जगदलपुर : बस्तर पुलिस ने आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायती चुनाव 2025 के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलर्ट मोड में रहते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में और अति0 पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री उदित पुष्कर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली शिवानंद सिंह के नेतृत्व में पुलिस द्वारा शहर के कालीपुर अटल आवास में सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया।
CG NEWS : इस दौरान लगभग 40 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में सुबह तड़के 4 बजे से लेकर शहर में बाहरी व्यक्तियों और उनकी संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी चेकिंग की गई, जिसमें 1000 से अधिक व्यक्तियों की जांच की गई। पुलिस ने जरूरी दस्तावेजों की चेकिंग की और चुनाव के दौरान शांति बनाए रखने के लिए सभी को समझाइश दी। पुलिस द्वारा यह अभियान आगामी चुनावों को लेकर शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया गया है।