Mungeli Crime: मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, थार गाड़ी को किया था आग के हवाले, आरोपियों को दबोचा
Mungeli Crime: मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, थार गाड़ी को किया था आग के हवाले, आरोपियों को दबोचा

Mungeli Crime: रजनीश सिंह/मुंगेली: पुरानी रंजिश और विवाद के चलते बदले की भावना से एक थार गाड़ी को आग लगाकर जलाने वाले आरोपियों को मुंगेली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान सिद्धू उर्फ सिद्धांत ठाकुर और योगेश्वर सिंह आर्मो के रूप में हुई है। इन दोनों ने प्रार्थी आयुष ठाकुर के साथ के पूर्व विवाद के कारण गाड़ी को जलाया था।
Mungeli Crime: पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस मामले की जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों का पता चला और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बदले की भावना से आयुष ठाकुर की महिंद्रा थार गाड़ी को आग के हवाले किया था।
Mungeli Crime: यह घटना 26 नवंबर 2024 की रात 2:00 बजे के आसपास हुई, जब आयुष ठाकुर की गाड़ी एस. एन. जी. कॉलेज के सामने उनके मकान के पास रोड के किनारे खड़ी थी और किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे आग लगा दी। इस सूचना के बाद, थाना सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस ने अपराध क्रमांक 490/24 धारा 326(f )बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
Mungeli Crime: मुंगेली पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद 10 दिसंबर 2024 को बड़ी सफलता हासिल की और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई में निरीक्षक संजय सिंह राजपूत, साइबर सेल, थाना सिटी कोतवाली के पुलिस कर्मी प्रमोद वर्मा, लोकेश सिंह, यशवंत दाहिरे, दयाल गावस्कर, महेंद्र सिंह, भेषज पाण्डेकर, राम कश्यप, रवि दाहिरे, बसंत दाहिरे, और हेमसिंह की अहम भूमिका रही।