PoliticalNational

Politics News : दिल्ली में भाजपा की जीत के बाद मुख्यमंत्री पद की दौड़ में ये नाम: रेस में सबसे आगे कौन

Politics News : दिल्ली में भाजपा की जीत के बाद मुख्यमंत्री पद की दौड़ में ये नाम: रेस में सबसे आगे कौन

Politics News : नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने धमाकेदार जीत दर्ज की है, और अब 27 साल बाद सत्ता में वापसी कर रही भाजपा में मुख्यमंत्री के लिए कई नाम रेस में हैं। बताया जा रहा है कि नया मुख्यमंत्री चुने गए विधायकों में से ही कोई होगा, लेकिन पार्टी जातिगत संतुलन और अन्य फैक्टर्स को ध्यान में रखते हुए फैसला करेगी।

Politics News : मुख्यमंत्री पद के लिए प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, सतीश उपाध्याय और विजेंद्र गुप्ता जैसे नाम चर्चा में हैं। भाजपा दिल्ली में डिप्टी सीएम भी बनाने की योजना पर विचार कर रही है, और इस फैसले में एक हफ्ते का समय लग सकता है। हालांकि, यह संभावना जताई जा रही है कि दिल्ली का नया मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे से पहले चुना जाएगा।

Politics News : प्रवेश वर्मा का नाम सबसे आगे

Politics News : दिल्ली में मुख्यमंत्री के लिए सबसे ज्यादा चर्चा प्रवेश वर्मा के नाम पर हो रही है। उन्होंने नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल को हराया और इस जीत ने उनके मुख्यमंत्री बनने के रास्ते को मजबूत किया। वर्मा जाट समुदाय से आते हैं और दिल्ली के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों में भी उनकी अच्छी पकड़ है।

Politics News : आशीष सूद भी प्रमुख उम्मीदवार

Politics News : भाजपा के पंजाबी चेहरे आशीष सूद को भी मुख्यमंत्री पद के लिए एक अहम नाम के तौर पर देखा जा रहा है। आशीष सूद ने अपनी राजनीति की शुरुआत एबीवीपी से की थी और पार्टी के विभिन्न शीर्ष नेताओं के साथ काम कर चुके हैं।

Politics News : भाजपा कैबिनेट के लिए इन नामों पर भी चर्चा

Politics News : दिल्ली भाजपा सरकार में एक सिख चेहरे को शामिल करने की संभावना है, जिसके लिए मनजिंदर सिंह सिरसा को प्राथमिकता दी जा रही है। वहीं, मनीष सिसोदिया को हराने वाले तरविंदर सिंह मारवाह और महिलाओं के लिए शिखा रॉय, रेखा गुप्ता, पूनम शर्मा और नीलम पहलवान के नाम भी चर्चा में हैं। इसके अलावा, चार एससी विधायकों को भी कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

Mahendra Sahu

Hello friends, my name is Mahendra Sahu and I live in Chhattisgarh. I started blogging in 2013. I am very fond of writing or telling someone about media and news. Now with the help of viralchhattisgarh.com, I am ready to tell you every information related to news. Thank you

Related Articles

Back to top button