Big Breaking : काम की खबर! इन इलाकों में नहीं होगी पानी की सप्लाई, जानें वजह…
Big Breaking : काम की खबर! इन इलाकों में नहीं होगी पानी की सप्लाई, जानें वजह...

दुर्ग। Big Breaking : जिले के भिलाई और रिसाली शहरों में आने वाले दो दिनों तक पानी की सप्लाई नहीं हो पाएगी। यदि आप भी नल से पानी की आपूर्ति करते हैं, तो आपको पानी का स्टोर करके रखना होगा, वरना आपको पानी की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
Read More : Big Breaking : रंगे हाथ पकड़ाया रिश्वतखोर पटवारी, नामांतरण के बदले मांगे थे 1 लाख 11 हजार रूपए, लोकायुक्त ने लिया एक्शन
जानकारी के अनुसार, भिलाई और रिसाली निगम क्षेत्र में पानी की आपूर्ति में रुकावट आएगी। इसका कारण नेहरू नगर ट्रैफिक टावर के पास पाइपलाइन का फूटना है, जिससे हजारों लीटर पानी सड़कों पर बह रहा है। इस पाइपलाइन के फूटने से हुए नुकसान की मरम्मत के लिए कार्य किया जाएगा, जिसके कारण पानी की सप्लाई आज और कल बंद रहेगी।
Big Breaking : हालांकि, जिन इलाकों में पानी की किल्लत ज्यादा महसूस होगी, वहां निगम की ओर से पानी के टैंकर भेजे जाएंगे। विशेष रूप से भिलाई, नेहरू नगर और रिसाली क्षेत्र में जल आपूर्ति पर असर पड़ेगा और यहां के निवासियों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।