ChhattisgarhCrime

CG BREAKING : बीजापुर में 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, तेलंगाना, आंध्र और ओडिशा बॉर्डर में थे सक्रिय

CG BREAKING : 22 Naxalites surrendered in Bijapur, were active in Telangana, Andhra and Odisha border

बीजापुर | CG BREAKING : छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से मुक्त करने की दिशा में पुलिस को आज एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। कोर नक्सल क्षेत्र बीजापुर में 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इन नक्सलियों में तेलंगाना स्टेट कमेटी और आंध्र-ओडिशा बॉर्डर के सदस्य शामिल हैं, जिनमें से 6 पर कुल 11 लाख रुपये का इनाम घोषित था। सभी 22 नक्सली फायरिंग, आईडी ब्लास्ट और आगजनी जैसे अपराधों में शामिल रहे हैं। CG BREAKING

CG BREAKING प्रदेशभर में नक्सलियों के खात्मे के लिए सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। बीजापुर जिले में वर्ष 2025 तक अब तक 107 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, जबकि 143 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, 82 माओवादियों को सुरक्षा बलों ने अलग-अलग मुठभेड़ों में मार गिराया है।

CG BREAKING पुलिस लगातार नक्सलियों के हथियार, नकदी और दैनिक उपयोग की वस्तुओं को जब्त कर रही है। इसके साथ ही सप्लायरों को भी पकड़ा गया है, जिससे माओवादी संगठन पर दबाव बढ़ा है। सरकार ने नक्सलियों को समाज में लौटने और सामान्य जीवन जीने का अवसर भी दिया है। सरकार की पुनर्वास नीति और नियद नेल्लानार योजना से प्रभावित होकर कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इसी प्रकार, आज इन 22 नक्सलियों ने भी आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा से जुड़ने और प्रदेश के विकास में योगदान देने का निर्णय लिया है।

READ MORE : SRH vs RR : सनराइजर्स हैदराबाद की शानदार शुरुआत, हेड और किशन बनाएंगे बड़ा स्कोर?

इन सभी नक्सलियों ने बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूलेण्डन यार्क, डीएसपी शरद जायसवाल और उप पुलिस अधीक्षक विनीत साहू सहित अन्य अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वाले प्रत्येक माओवादी को 25-25 हजार रुपये की नगद राशि प्रदान की गई है। CG BREAKING

पुलिस ने इस आत्मसमर्पण को लेकर कहा कि, “यह आत्मसमर्पण सरकारी पुनर्वास नीति और सुरक्षा बलों के प्रति विश्वास को दर्शाता है। यह सफलता सुरक्षा बलों की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है।”

READ MORE : janjgir Crime : फ्लोरा मैक्स कम्पनी में 27 सौ महिलाओं से 8 करोड़ की ठगी, फरार 2 आरोपी उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button