Kondagaon News : मृत्यु भोज में भोजन करने से 60 से अधिक ग्रामीण हुए फ़ूड पॉइजनिंग का शिकार, पूरे गांव में हड़कंप, देखें वीडियो
Kondagaon News : मृत्यु भोज में भोजन करने से 60 से अधिक ग्रामीण हुए फ़ूड पॉइजनिंग का शिकार, पूरे गांव में हड़कंप, देखें वीडियो

Kondagaon News : कोंडागांव : कोंडागांव के ग्राम चारभाठा में मृत्यु भोज के दौरान खाने से 60 से अधिक ग्रामीणों को फ़ूड पॉइजनिंग का शिकार होने की खबर सामने आई है। भोजन करने के बाद अचानक ग्रामीणों में उल्टी और दस्त की समस्या बढ़ गई, जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
Kondagaon News : सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और प्रभावितों की जांच के लिए शिविर लगाया। लगभग 40 गंभीर मरीजों को इलाज के लिए केशकाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। यह घटना केशकाल विकासखंड के ग्राम चारभाठा की है, जहां भोजन से संबंधित यह घटना घटित हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अन्य प्रभावितों की जांच जारी है और सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
READ MORE : Raipur Breaking : पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर उठाया ये कदम, इलाके में फैली सनसनी…