Chhattisgarh

Breaking News : चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहना पड़ा भारी, कलेक्टर ने 42 अधिकारी-कर्मचारियों को भेजा नोटिस… 24 घंटे के भीतर मांगा जवाब

Breaking News : चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहना पड़ा भारी, कलेक्टर ने 42 अधिकारी-कर्मचारियों को भेजा नोटिस... 24 घंटे के भीतर मांगा जवाब

रायपुर | Breaking News : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में आगामी नगरपालिका और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के लिए 25 जनवरी को आयोजित मतदान दल प्रशिक्षण में अनुपस्थित पाए गए 42 अधिकारियों और कर्मचारियों को कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी लीना कमलेश मंडावी द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। Breaking News इन अधिकारियों और कर्मचारियों को 24 घंटे के भीतर नोटिस का जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। Breaking News

जिला कलेक्टर ने चेतावनी दी है कि यदि संबंधित कर्मचारियों से संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने वालों में सहायक ग्रेड, उप अभियंता, प्रधान पाठक और श्रम निरीक्षक जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर तैनात कर्मचारी शामिल हैं। Breaking News

READ MORE: CG Breaking : BJP में बगावत! जिला उपाध्यक्ष ने सैकड़ों समर्थकों के साथ थामा कांग्रेस का दामन, कार्यकर्ताओं की अनदेखी का लगाया आरोप…

25 जनवरी को सेमरा, पेंड्रा और मरवाही स्थित विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों पर मतदान दल प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। हालांकि, इस दौरान इन केंद्रों पर 42 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। Breaking News

READ MORE: CG Breaking : कांग्रेस ने 2 नगर निगम और 7 पालिकाओं के पार्षद प्रत्याशियों का किया ऐलान, लिस्ट में देखिए किसे कहां बनाया उम्मीदवार…

कलेक्टर ने कहा कि सभी संबंधित कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का पालन गंभीरता से करना चाहिए और प्रशिक्षण में भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि चुनावों के आयोजन में कोई परेशानी न आए। Breaking News

READ MORE: AAP CG Manifesto : AAP ने जारी किया गारंटी पत्र! 30 गारंटियों के साथ नगरीय निकाय चुनाव में जनता को लुभाने की तैयारी, देखिए क्या-क्या है शामिल

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button