
मुंबई। Stock Market : भारतीय शेयर बाजार में आज उतार-चढ़ाव जारी हैं। बीएसई सेंसेक्स फिलहाल 114 अंकों (0.11%) की गिरावट पर कारोबार कर रहा हैं। सेंसेक्स 77,491.54 पर कारोबार कर रहा हैं। वहीं निफ्टी 80.90 अंक (0.34%) नीचे लुढ़क गया।
बता दे कि, गुरुवार, 27 मार्च को भारतीय बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ था। निफ्टी 50 ने 23,591.95 के स्तर पर और सेंसेक्स 77,606.43 पर कारोबार समाप्त किया था। हालांकि, निफ्टी 50 अभी भी अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर 26,277.35 से 2,685.4 अंक नीचे बना हुआ है।
Read More : Stock Market : लगातार आठवें दिन शेयर बाजार में हरियाली, 150.68 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी में भी तेजी…
Stock Market : वैश्विक बाजारों में गिरावट
अमेरिकी बाजारों में कमजोरी का असर एशियाई बाजारों पर भी पड़ा। गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ, जिससे शुक्रवार को एशियाई बाजार दबाव में नजर आए।
– जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 2.15% गिरकर 36,993 पर पहुंच गया।
– एशिया डॉव 1.51% नीचे 3,686.45 पर कारोबार कर रहा था।
– दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 1.34% की गिरावट के साथ 2,572 पर पहुंच गया।
– चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 3,373.74 पर सपाट बना रहा।