OMG! कर्मचारियों की लगी लॉटरी, कंपनी ने दिया अनोखा बोनस, नोटों का रखा पहाड़ और “जितना गिन सको, उतना ले जाओ” का दिया ऑफर, देखें Video
OMG! कर्मचारियों की लगी लॉटरी, कंपनी ने दिया अनोखा बोनस, नोटों का रखा पहाड़ और "जितना गिन सको, उतना ले जाओ" का दिया ऑफर

नई दिल्ली। OMG! चीन की एक मशहूर क्रेन कंपनी हेनान माइनिंग क्रेन कंपनी लिमिटेड (Henan Mining Crane Co. Ltd) ने इस साल अपने कर्मचारियों को दिए गए बोनस के अनोखे तरीके से सुर्खियां बटोरी हैं। कंपनी ने साल के अंत में कर्मचारियों को कैश बोनस देने के लिए एक अलग ही रणनीति अपनाई—”जितना गिन सकते हो, उतना घर ले जाओ!”
कैसे मिला यह अनोखा बोनस?
कंपनी ने अपने दफ्तर में एक बड़ी टेबल पर नोटों का ढेर लगाया और कर्मचारियों से कहा कि वे 15 मिनट के अंदर जितना कैश गिन सकते हैं, उतना अपने साथ ले जा सकते हैं। यह सुनकर कर्मचारी उत्साह से भर गए और जैसे ही टाइमर शुरू हुआ, हर कोई पैसों की गिनती करने में जुट गया।
Read More : Mahakumbh 2025 : OMG! गर्लफ्रेंड की सलाह पर इस शख्स ने कुंभ में बेचे दातुन, 5 दिन की कमाई जानकर उड़ जाएंगे आपके भी होश…
कर्मचारियों को कितना मिला? OMG!
इस मजेदार बोनस वितरण के दौरान, कई कर्मचारियों ने हजारों युआन जमा कर लिए। रिपोर्ट के अनुसार, एक कर्मचारी ने करीब 100,000 युआन (लगभग 12 लाख रुपये) गिनकर अपने घर ले गए। कुल मिलाकर, कंपनी ने लगभग 11 मिलियन डॉलर (करीब 70 करोड़ रुपये) का कैश बोनस अपने कर्मचारियों के बीच बांटा।
कुछ यूजर्स ने इसे मजेदार और प्रेरणादायक बताया, तो कुछ ने इसकी आलोचना की:
– “कितनी शानदार पहल! इससे कर्मचारी और मेहनत करेंगे।”
– “काश मेरी कंपनी भी ऐसा कुछ करती!” OMG!
– “यह अपमानजनक है, इससे अच्छा होता कि पैसा सीधे अकाउंट में ट्रांसफर कर देते।”
– “क्या ये स्क्विड गेम का असली वर्जन है?”
पहले भी सुर्खियों में रह चुकी है हेनान माइनिंग कंपनी OMG!
हेनान माइनिंग क्रेन कंपनी अपने दरियादिल बोनस देने के लिए पहले भी खबरों में रही है। 2023 में भी, कंपनी ने अपने वार्षिक डिनर के दौरान कर्मचारियों को बड़ी मात्रा में कैश बोनस दिया था। इस तरह के आकर्षक बोनस ऑफर से कंपनी को बेहतरीन वर्कप्लेस के रूप में पहचान मिल रही है।
देखें Video
View this post on Instagram