Chhattisgarh

Big Breaking : दो CMO पर गिरी निलंबन की गाज, तत्काल प्रभाव किए गए सस्पेंड, राज्य सरकार ने की कार्रवाई…

रायपुर। Big Breaking : नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बड़ी कार्रवाई की हैं। दरअसल दो CMO (मुख्य नगर पालिका अधिकारी) को निलंबित किया गया हैं। दोनों पर आर्थिक अनियमितता बरतने पर कार्रवाई की गई है। निलंबित होने वाले अधिकारियों में महासमुंद नगर पालिका के तत्कालीन सीएमओ टामसन रात्रे और पेण्ड्रा नगर पालिका के सीएमओ कन्हैया लाल निर्मलकर शामिल हैं।

Read More : Big Breaking : IPS जीपी सिंह हुए बहाल, जारी हुआ आदेश…

Big Breaking : जारी आदेश के अनुसार, पेण्ड्रा नगर पालिका परिषद के तत्कालीन प्रभारी सीएमओ कन्हैया लाल निर्मलकर को पदस्थाना के दौरान वित्तीय वर्ष 2022-23 में शासकीय बहुउद्देश्यी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय, पेण्ड्रा के रेनोवेशन कार्य बिना तकनीकी स्वीकृति के कराए गए कार्य में 6 लाख 24 हजार 511 रुपए की अनियमितता का दोषी पाया गया।

2 अफसरों को राज्य सरकार ने किया सस्पेंड

इसे गंभीर कदाचार और आर्थिक अनियमितता करार देते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर मुख्यालय तय किया गया है।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button