CG Politics : रामायण विवाद पर अरुण साव का बयान, कांग्रेस नेताओं पर साधा निशाना, कही ये बात
CG Politics : रामायण विवाद पर अरुण साव का बयान, कांग्रेस नेताओं पर साधा निशाना, कही ये बात

CG Politics : रायपुर। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे “छत्तीसगढ़ के रामायण” के पात्रों को लेकर शुरू हुए विवाद पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस के नेताओं को उस रूप में दिखाया गया है, तो उन्हें इस पर सोचना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, “विष्णु का सुशासन सिर्फ नारा नहीं है, हमने इसे वास्तविक रूप से लागू किया है।”
Read More : CG Politics : पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने क्यों की सीबीआई जांच की मांग, छत्तीसगढ़ में हुआ 10 हजार करोड़ का डीएमएफ घोटाला
CG Politics : छत्तीसगढ़ के रामायण” में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राम के रूप में दर्शाए जाने पर उप मुख्यमंत्री ने टिप्पणी करने से बचते हुए कहा कि यह सही है कि राज्य में हमारी सरकार जिस तरह से काम कर रही है, उसे देखना चाहिए। अरुण साव ने कहा कि हमारी सरकार जरूरतमंदों को सेवा देने में पूरी तरह से समर्पित है।
Read More : CG Politics : रामायण विवाद पर अरुण साव का बयान, कांग्रेस नेताओं पर साधा निशाना, कही ये बात
CG Politics : नगरी निकाय चुनाव में कांग्रेस की तैयारियों को लेकर अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस के नेता अपनी पार्टी के बारे में सोचने की बजाय जनता में भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “कांग्रेस के नेता अपनी पार्टी के अस्तित्व को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। न केवल जनता, बल्कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी कांग्रेस से दूर जा रहे हैं।
READ MORE : Flipkart Monumental Sale 13 जनवरी से शुरू, 15000 से कम में 12GB रैम और 108MP कैमरे वाला 5G फोन
CG Politics : अरुण साव ने कहा कि जिस राज्य में गरीबों की सेवा, जरूरतमंदों की मदद, और सरकार का काम निष्पक्ष व पारदर्शी हो, वही राम राज्य की कल्पना के करीब है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महतारी बंधन, गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास जैसी योजनाओं के जरिए यह साबित किया है कि हमारी सरकार सुशासन की सरकार है।