CG NEWS : छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव: मतदान के दौरान कुछ मतदान केंद्रों पर विवाद, कोरबा के पोलिंग बूथ में धक्कामुक्की, पुलिस ने स्थिति को संभाला
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव: मतदान के दौरान कुछ मतदान केंद्रों पर विवाद, कोरबा के पोलिंग बूथ में धक्कामुक्की, पुलिस ने स्थिति को संभाला

CG NEWS : रायपुर : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी है, और मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। लोग सुबह से ही लंबी कतारों में लगकर अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं। हालांकि, इस बीच बिलासपुर, कोरबा और रायगढ़ के कुछ मतदान केंद्रों से विवादों की खबरें भी आई हैं।
CG NEWS : बिलासपुर: गणेश नगर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
CG NEWS : बिलासपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 46, गणेश नगर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मतदान केंद्र के गेट पर खड़े होने को लेकर विवाद हुआ। इससे महिलाओं को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत किया और समझाइश दी।
CG NEWS : कोरबा: रवि शंकर शुक्ल नगर में हंगामा
CG NEWS : कोरबा के रवि शंकर शुक्ल नगर वार्ड में मतदान के दौरान दो पक्षों के बीच पोलिंग बूथ में घुसने को लेकर झड़प हो गई। इस दौरान पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराया। उल्लेखनीय है कि इसी वार्ड में कुछ दिन पहले प्रचार के दौरान भी मारपीट की घटना घटी थी। पुलिस ने मतदान प्रक्रिया को पुनः शुरू कराया।
CG NEWS : रायगढ़: वार्ड नंबर 19 में तनाव, सुरक्षा बढ़ाई गई
CG NEWS : रायगढ़ नगर निगम के वार्ड नंबर 19 में मतदान के दौरान तनाव उत्पन्न हो गया। मतदान केंद्र के बाहर समर्थकों की भीड़ बढ़ने से अव्यवस्था फैलने लगी। पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और वहां खड़े लोगों को हटाया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
CG NEWS : पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर
CG NEWS : निकाय चुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। चुनाव आयोग भी पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
CG NEWS : 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायतों में मतदान
CG NEWS : छत्तीसगढ़ के 10 प्रमुख नगर निगमों में मतदान हो रहा है, जिनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर शामिल हैं। इसके अलावा, 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में भी मतदान चल रहा है। चुनाव के परिणाम 15 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।