America News : सुअर की किडनी से 130 दिन तक जिंदा रहीं महिला, जानिए फिर क्या हुआ
America News : सुअर की किडनी से 130 दिन तक जिंदा रहीं महिला, जानिए फिर क्या हुआ

America News : अमेरिका में एक ऐतिहासिक मेडिकल प्रयोग के तहत 53 वर्षीय महिला तोवाना लूनी को जेनेटिकली मोडिफाइड सुअर की किडनी प्रत्यारोपित की गई थी। यह किडनी उनके शरीर में 130 दिन तक कार्यरत रही, जो अब तक का सबसे लंबा सफल ज़ेनोट्रांसप्लांटेशन (जानवर से इंसान में अंग प्रत्यारोपण) माना जा रहा है। हालांकि, इस अवधि के बाद महिला के शरीर ने किडनी को पूरी तरह अस्वीकार कर दिया और सर्जनों को किडनी निकालनी पड़ी। इसके बाद महिला को फिर से डायलिसिस की आवश्यकता पड़ी।
America News : अस्पताल के डॉक्टरों और विशेषज्ञों ने इस ट्रांसप्लांट को “लगभग सफल” बताया है और इसे भविष्य की चिकित्सा के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है। उनका मानना है कि इस तकनीक से अंगों की भारी कमी की समस्या को सुलझाया जा सकता है, खासकर किडनी फेल्योर से जूझ रहे मरीजों के लिए।
America News : अब तक अमेरिका में पांच मरीजों को सुअर की किडनी लगाई जा चुकी है, लेकिन यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) की आधिकारिक मंजूरी के तहत यह पहला केस है। इससे पहले दो मामलों में मरीजों की मृत्यु हो चुकी थी, जबकि एक 66 वर्षीय मरीज को सुअर की किडनी लगने के एक सप्ताह बाद ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
America News : चूंकि अमेरिका में अंग प्रत्यारोपण की वेटिंग लिस्ट बहुत लंबी है और किडनी फेल्योर के मरीजों की संख्या अधिक है, ऐसे में यह तकनीक भविष्य में वरदान साबित हो सकती है। न तो मरीजों को परिवार से अंग मांगने की जरूरत होगी, न ही वर्षों तक इंतजार करना पड़ेगा।