ChhattisgarhCrime

Road Accident : बाइक और कार के बीच हुई जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में हनी सिंह की मौत…

Road Accident : बाइक और कार के बीच हुई जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में हनी सिंह की मौत...

जांजगीर-चांपा | Road Accident : छत्तीसगढ़ के अकलतरा में जनपद पंचायत के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें बाइक और कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक हनी सिंह की मौत हो गई। Road Accident घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। Road Accident

बताया जा रहा है कि आज दोपहर के समय अकलतरा के जनपद पंचायत के पास यह हादसा हुआ। बाइक और कार के बीच जोरदार टक्कर होने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर स्थिति में युवक को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा में भर्ती कराया गया। हालांकि, इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। Road Accident

READ MORE: BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में महाकुंभ का असर! भगदड़ के कारण उत्तर प्रदेश सीमा सील, बार्डर पर वाहनों की लगी लंबी कतार…

युवक की मौत के बाद उसके परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि डॉक्टरों ने इलाज में लापरवाही बरती, जिससे उनके बेटे की जान चली गई। परिजनों का आरोप है कि यदि समय पर उचित इलाज मिलता, तो शायद युवक की जान बच सकती थी।

READ MORE: Market Today : सेंसेक्स 631 तो निफ्टी ने दर्ज की 206 अंकों की बढ़त, आईटी, बैंक व ऑटो सहित इन सेक्टरों में हुई रुपये की बारिश

अकलतरा थाना पुलिस ने घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि दुर्घटना का कारण क्या था और अस्पताल में इलाज के दौरान हुई लापरवाही के आरोपों की सत्यता क्या है। Road Accident

READ MORE: Double murder : 5 साल पहले महिला की हत्या की, फिर जेल से छूटने के बाद पति और उसकी मां को भी उतारा मौत के घाट…दोहरे हत्याकांड के बाद लोगों में आक्रोश

यह हादसा स्थानीय लोगों के बीच भी चर्चा का विषय बन गया है, और परिजनों की मांग है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्दी ही इस मामले में उचित कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है। Road Accident

READ MORE: Delhi Congress Manifesto: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 : कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, महिलाओं को हर महीने 2500, युवाओं को 8500 रुपये

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button