CG BREAKING : छट्ठी कार्यक्रम में चिकन-मटन खाने से 15 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती…स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
CG BREAKING : छट्ठी कार्यक्रम में चिकन-मटन खाने से 15 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती...स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

कोंडागांव | CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के ग्राम हंगवा में 11 फरवरी को आयोजित छठी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद 15 लोग बीमार पड़ गए। सभी ग्रामीणों को पेट दर्द और दस्त की शिकायत होने पर तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। CG BREAKING
जानकारी के मुताबिक, हंगवा में तुलारा कोर्राम की बेटी के यहां छठी कार्यक्रम था, जिसमें सामूहिक रूप से चिकन और मटन परोसा गया था। कार्यक्रम के अगले दिन, उन लोगों को पेट दर्द और दस्त की समस्या शुरू हुई। CG BREAKING
READ MORE: CG News : हाथी ने ग्रामीण को कुचलकर उतारा मौत के घाट, जंगल में छत-विक्षत अवस्था में मिला शव…गांव में दहशत का माहौल
पहले 10 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में अन्य 5 ग्रामीणों को भी एडमिट किया गया, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। एक ग्रामीण अंतू राम की हालत गंभीर बनी हुई है। CG BREAKING
READ MORE: Stock Market : रुला रही है शेयर बाजार की गिरावट, 6 दिन में ₹24 लाख करोड़ डूब चुके…विदेशी निवेशक निकाल रहें हैं मोटे रकम
जिला अस्पताल के सिविल सर्जन सी के ठाकुर ने बताया कि सभी का इलाज जारी है। अंतू राम की स्थिति गंभीर है, और उसे ब्लड चढ़ाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी की स्थिति और बिगड़ती है, तो उन्हें जगदलपुर या रायपुर रेफर किया जा सकता है। घटना से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है, और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। CG BREAKING