
मुंबई। Stock Market : भारतीय शेयर बाजार 18 फरवरी को हल्की बढ़त के साथ खुला, लेकिन जल्द ही इसमें गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में BSE सेंसेक्स 76.85 अंक (0.10%) चढ़कर 76,073 तक पहुंचा, लेकिन कुछ ही समय में इसमें 121 अंकों की गिरावट आई और यह 75,875 पर ट्रेड करने लगा। NSE निफ्टी भी मामूली बढ़त के साथ 22,962 पर खुला, लेकिन जल्दी ही 43 अंकों की गिरावट के साथ 22,915 तक आ गया।
Read More : Stock Market : बाजार में लौटी हरियाली, 436.93 अंक बढ़ा सेंसेक्स, कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में उछाल
एशियाई बाजारों का मिला-जुला असर
भारतीय बाजार पर आज एशियाई बाजारों के मिले-जुले संकेतों का असर दिखा। कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण भारतीय बाजार में भी उतार-चढ़ाव जारी रहा।
टॉप गेनर्स
- भारती एयरटेल
- टेक महिंद्रा
- अपोलो हॉस्पिटल्स
- एक्सिस बैंक
- कोटक महिंद्रा बैंक
Stock Market : लूजर्स स्टॉक्स
- टाटा स्टील
- NTPC
- ONGC
- JSW स्टील
- बजाज फिनसर्व
Stock Market : 8 दिन की गिरावट के बाद बाजार में हल्की रिकवरी
पिछले हफ्ते लगातार आठ दिन की गिरावट के बाद, 17 फरवरी को भारतीय बाजार में मामूली रिकवरी देखने को मिली। उस दिन सेंसेक्स 57 अंकों की बढ़त के साथ 75,996 पर और निफ्टी 30 अंकों की तेजी के साथ 22,959 पर बंद हुआ था।