Raipur News : पुलिस ने दिखाई तत्परता, रायपुर में फायरिंग करने वाला फरार आरोपी इंदरपाल सिंह को किया गिरफ्तार

रायपुर। Raipur News : थाना तेलीबांधा पुलिस ने ‘‘गर्लफ्रेंड’’ को लेकर हुए विवाद में जानलेवा हमला करने वाले फरार आरोपी इंदरपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था।
दरअसल प्रार्थी मदनजीत सिंह ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह उदया सोसायटी में रहता है और ट्रांसपोर्टिंग का कार्य करता है। 5 मार्च 2025 को प्रभजोत सिंह और जसपाल सिंह के बीच ‘‘गर्लफ्रेंड’’ को लेकर विवाद हुआ था। इसके समाधान के लिए 6 मार्च 2025 को दोनों पक्षों को बैठकर बातचीत करने की बात तय हुई थी।
Read More : Raipur News : हवाई फायरिंग करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, रायपुर में अपराधियों का साहस टूटा
Raipur News : जसपाल सिंह ने प्रभजोत सिंह को व्ही केयर हॉस्पिटल के पास बुलाया, लेकिन प्रभजोत सिंह ने तेलीबांधा स्थित कार सॉल्यूशन में मिलने का सुझाव दिया। जब प्रार्थी मदनजीत सिंह और प्रभजोत सिंह वहां पहुंचे, तो देखा कि जसपाल सिंह, उसके पिता जरनैल सिंह उर्फ लल्ली, चाचा हरप्रीत सिंह और अन्य लोग पहले से मौजूद थे। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस होने लगी, और तभी जरनैल सिंह एवं जसपाल सिंह ने अपनी कार में रखी 12 बोर बंदूक निकालकर फायरिंग कर दी।
इस हमले के बाद आरोपी फरार हो गए, और प्रार्थी ने थाना तेलीबांधा में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने अपराध क्रमांक 135/25 के तहत धारा 109, 3(5) बीएनएस और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
Read More : Raipur News : हवाई फायरिंग करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, रायपुर में अपराधियों का साहस टूटा
Raipur News : पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी
1. जरनैल सिंह (57 वर्ष) निवासी गोविंद नगर, थाना सिविल लाइन, रायपुर।
2. अभिजोत सिंह रखराज (27 वर्ष) निवासी गोविंद नगर, थाना सिविल लाइन, रायपुर।
3. जसपाल सिंह रंधावा (27 वर्ष) निवासी गोविंद नगर, थाना सिविल लाइन, रायपुर।
4. हरप्रीत सिंह (47 वर्ष) निवासी गोविंद नगर, थाना सिविल लाइन, रायपुर।
Raipur News : पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से 1 पिस्टल, 1 नग 12 बोर बंदूक, 1 स्नाइपर, 1 चाकू और 2 चारपहिया वाहन (सफारी और थार) जब्त किए थे।