International

Viral World : पूर्व राष्ट्रपति को कोर्ट ने सुनाई 20 साल कैद की सजा, आय से अधिक संपत्ति का है मामला

लीमाViral World : पूर्व राष्ट्रपति को कोर्ट ने 20 साल कैद की सजा सुना दी है। आज इस खबर की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। पूर्व राष्ट्रपति को आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में दोषी पाया गया है। दरसल, दक्षिण अमेरिकी देश पेरू के पूर्व राष्ट्रपति एलेजांद्रो टोलेडो को ओडेब्रेच मामले और धन शोधन में दोषी पाते हुए 20 साल की कैद की सजा सुनाई गई है।

Read More : BREAKING NEWS : आर्डिनेंस फैक्ट्री में हुआ भीषण ब्लास्ट, बिल्डिंग हुई धराशायी, कर्मचारियों के दबे होने की आशंका Viral World  

आपको बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति को सजा नेशनल सुप्रीम कोर्ट आॅफ स्पेशलाइज्ड क्रिमिनल जस्टिस की सेकंड कालेजिएट कोर्ट ने सजा सुनाई है। इसे लैटिन अमेरिका का अब तक का सबसे बड़ा रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार का मामला बताया जा रहा है। वहीं पूर्व राष्ट्रपति ने सुनवाई के दौरान अपने आप को पूरी तरह निर्दोष बताया है। उन्होंने कहा है- मैंने पेरू में ओडेब्रेच के पूर्व प्रमुख जॉर्ज बाराटा के साथ कोई भी समझौता नहीं किया है।

Read More : Local News : धान खरीदी आपरेटर संघ वित्त मंत्री के आवास का करने जा रहे घेराव, पिछले कुछ दिनों से हैं लामबंद Viral World    

Viral World : पूर्व राष्ट्रपति पर पेरू और ब्राजील को जोड़ने वाले इंटरोसेनिक हाईवे के निर्माण के दौरान अनुबंध में करोड़ों रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगया गया था। जिसके बाद से उन्हें आरोपों का सामना करने के लिए अप्रैल 2023 से अमेरिका से प्रत्यर्पित किया गया था। श्री टोलेडो 2001 से 2006 तक राष्ट्रपति पद पर थे।

Mahendra Sahu

Hello friends, my name is Mahendra Sahu and I live in Chhattisgarh. I started blogging in 2013. I am very fond of writing or telling someone about media and news. Now with the help of viralchhattisgarh.com, I am ready to tell you every information related to news. Thank you

Related Articles

Back to top button