Pope Francis Passes Away : दुनिया को अलविदा कह गए पोप फ्रांसिस, 88 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, लंबे समय से चल रहे थे बीमार…

नई दिल्ली। Pope Francis Passes Away : पोप फ्रांसिस ने दुनिया को अलविदा कह दिया हैं। 88 वर्ष की आयु में उन्होंने कासा सांता मार्टा स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली।
Pope Francis Passes Away : जॉर्ज मारियो बर्गोग्लियो के रूप में अर्जेंटीना में जन्मे पोप फ्रांसिस इतिहास के पहले जेसुइट और पहले लैटिन अमेरिकी पोप थे। उन्होंने अपना नाम सेंट फ्रांसिस ऑफ असीसी के आदर्शों से प्रेरित होकर चुना।
Read More : sohail khan : तलाक के बाद सोहेल खान की एक्स वाइफ की लाइफ में नए प्यार की एंट्री, …. ‘मैं यंग नहीं हूं, मेरे दो बच्चे है
Pope Francis Passes Away : पोप फ्रांसिस लंबे समय से बीमार थे। युवावस्था में फेफड़े का एक हिस्सा निकलवाने के बाद भी वे कभी अपने कर्तव्यों से पीछे नहीं हटे। 2023 में संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती रहे, और फरवरी 2025 में उन्हें डबल निमोनिया हो गया। एक महीने से अधिक अस्पताल में रहने के बाद भी उन्होंने ईस्टर के दिन लोगों को आशीर्वाद दिया—यह उनका अंतिम सार्वजनिक संदेश था।
Pope Francis Passes Away : अपने आखिरी ईस्टर संदेश में उन्होंने दुनिया के नेताओं से डर की राजनीति छोड़ने, भूख से लड़ने और मानवता के विकास को प्राथमिकता देने की अपील की थी। उन्होंने कहा था—“शांति के हथियार मौत के बीज नहीं बोते, वे भविष्य का निर्माण करते हैं।”
Read More : mardaani 3 : ‘मर्दानी 3’ की रिलीज डेट तय, फरवरी 2026 में इन बड़ी फिल्मों से होगा टक्कर
पोप फ्रांसिस के निधन के साथ ही वेटिकन में 14 दिनों का शोक घोषित किया गया है। इसके बाद कार्डिनल सम्मेलन में नए पोप का चुनाव किया जाएगा। पूरी दुनिया की निगाहें अब ‘सिस्टीन चैपल’ की उस चिमनी पर होंगी, जहाँ से निकला सफेद धुआं एक नए अध्याय की घोषणा करेगा।
Pope Francis Passes Away : भारत यात्रा अधूरी
भारत से उनका एक अनकहा रिश्ता था। वे भारत आना चाहते थे, प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें निमंत्रण भी दिया था। 2025 के जुबली वर्ष में यह यात्रा संभावित थी—लेकिन यह अधूरी रह गई।