Mahashivratri 2025 Puja : महाशिवरात्रि पर भूलकर भी शिवलिंग पर न चढ़ाएं ये फल, नहीं तो भोलेनाथ हो सकते हैं नाराज़…
Mahashivratri 2025 Puja : महाशिवरात्रि पर भूलकर भी शिवलिंग पर न चढ़ाएं ये फल, नहीं तो भोलेनाथ हो सकते हैं नाराज़...

नई दिल्ली | Mahashivratri 2025 Puja : फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि, यानी 26 फरवरी, को महाशिवरात्रि का महापर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। यह दिन भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस अवसर पर शिवभक्त पूजा-अर्चना कर भगवान शिव को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। Mahashivratri 2025 Puja
भगवान शिव की पूजा बहुत ही सरल और सहज होती है। उन्हें प्रसन्न करने के लिए राजसी सामग्रियों की आवश्यकता नहीं होती। शिवजी तो मात्र एक लोटा शुद्ध जल से भी प्रसन्न हो जाते हैं। हालांकि, भोग अर्पित करने की परंपरा के अनुसार, फलों का विशेष महत्व होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ फल भगवान शिव को नहीं चढ़ाए जाते? यदि आप महाशिवरात्रि पर उनकी पूजा कर रहे हैं, तो यह जानना आवश्यक है कि शिवलिंग पर कौन-सा फल नहीं चढ़ाना चाहिए, वरना भोलेनाथ नाराज हो सकते हैं। Mahashivratri 2025 Puja
READ MORE : Kia Syros Booking : नई SUV की जबरदस्त एंट्री! लॉन्च के साथ ही 20,000 से ज्यादा बुकिंग, जानें पूरी डिटेल्स
शिवलिंग पर नारियल क्यों नहीं चढ़ाना चाहिए?
– नारियल को हिंदू धर्म में बेहद शुभ माना जाता है और इसे अधिकांश पूजा-पाठ में अर्पित किया जाता है।
– हालांकि, शिवलिंग पर नारियल चढ़ाना वर्जित माना गया है।
– ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार, नारियल की उत्पत्ति समुद्र मंथन से हुई थी और इसे देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है।
– देवी लक्ष्मी, भगवान विष्णु की पत्नी हैं। ऐसे में शिवलिंग पर नारियल चढ़ाने का अर्थ यह होता है कि आप उन्हें लक्ष्मी अर्पित कर रहे हैं, जो उचित नहीं माना जाता।
– इसलिए भगवान शिव की पूजा में नारियल नहीं चढ़ाया जाता। Mahashivratri 2025 Puja
READ MORE : CG CRIME : 5 साल की बच्ची की हत्या मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, पड़ोस के लड़के ने ही दिया था वारदात को अंजाम, पोर्न देखने का है आदी
शिव पूजा में किन चीजों का ध्यान रखना जरूरी?
– भगवान शिव को सिर्फ साबुत चीजें ही चढ़ाएं।
– कटी-फटी या टूटी वस्तुएं शिवजी को अर्पित नहीं करनी चाहिए।
– बेलपत्र, बेल फल, बेर का फल, साबुत चावल और धतूरा शिवजी की पूजा के लिए अत्यंत शुभ माने जाते हैं।
इस महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा करते समय इन नियमों का पालन करें और उनकी कृपा प्राप्त करें। Mahashivratri 2025 Puja