Holi 2025 Date : होली की डेट को लेकर है कंफ्यूजन, तो तुरंत कर लें दूर! इस दिन मनाई जाएगी रंगोत्सव, जानें शुभ मुहूर्त
Holi 2025 Date : होली की डेट को लेकर है कंफ्यूजन, तो तुरंत कर लें दूर! इस दिन मनाई जाएगी रंगोत्सव, जानें शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली | Holi 2025 Date : फाल्गुन पूर्णिमा को होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इसके बाद रंगवाली होली मनाई जाती है, जो श्रीकृष्ण और राधारानी के प्रेम का प्रतीक है। इस दिन सूखे गुलाल और पानी के रंगों से होली खेली जाती है और फिजाओं में रंग उड़ने लगते हैं। Holi 2025 Date
होली 2025 की तारीखें-
– रंगवाली होली: 14 मार्च 2025, शुक्रवार
– होलिका दहन: 13 मार्च 2025, गुरुवार
– होलिका दहन मुहूर्त: 13 मार्च को रात 11:26 से देर रात 12:30 तक
– फाल्गुन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत: 13 मार्च को सुबह 10:35 बजे, समाप्ति: 14 मार्च को दोपहर 12:23 बजे Holi 2025 Date
READ MORE: New Income Tax Bill 2025 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश किया नया इनकम टैक्स बिल, 10 बड़े बदलाव के साथ आम आदमी को होगा ये फायदा
ब्रज में होली कैसे मनाई जाती है?
ब्रज में होली का उत्सव विशेष रूप से मनाया जाता है, जो भगवान श्री कृष्ण को अत्यधिक प्रिय था। यहां होली 40 दिनों तक मनाई जाती है, जिसमें रंगों के अलावा फूलों, लड्डू और लठमार होली का आयोजन होता है।
बांके बिहारी मंदिर में होली 2025 कब होगी?
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में होली 12 मार्च 2025 को मनाई जाएगी। वहीं, बरसाना में लठमार होली 8 मार्च को और नंदगांव में 9 मार्च को होगी।
READ MORE: BREAKING NEWS : सीएम बिरेन सिंह के इस्तीफे के बाद बड़ा कदम, मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू…आदेश जारी
क्यों कहते हैं होली को ‘धुलेंडी’?
प्राचीन समय में होली धूल से खेली जाती थी, और इसे ‘धुलेंडी’ कहा जाता था। त्रेतायुग में श्रीहरि ने धूल वंदन किया था, जिसके कारण लोग एक-दूसरे पर धूल लगाकर इस त्योहार को मनाते थे।
रंगवाली होली का महत्व-
रंगवाली होली का त्योहार मानसिक कटुता को मिटाकर प्रेम का संचार करता है। यह दिन जीवन में रंग और सकारात्मकता लाता है, जहां लोग आपसी मतभेदों को भुलाकर एक साथ होली का आनंद लेते हैं और एक-दूसरे को रंगों से सजीव बधाई देते हैं। Holi 2025 Date
READ MORE: BREAKING NEWS : प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चारों तरफ छाया धुएं का गुबार…बचाव कार्य जारी
Disclaimer : यहां सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।